<
Categories: मनोरंजन

Samanth ने शादी में पहनी 1.5 करोड़ की Portrait Cut Diamond Ring! अंगूठी है बेहद खास, मुगलों से है कनेक्शन

Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring Price?: सामंथा रुथ प्रभु ने बिना शोर-शराबे के शादी की है, उनकी शादी की तस्वीरों को देख हर कोई दंग रह गया था. लेकिन अब सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर अब सिर्फ उनकी शादी की अंगूठी की चर्चा चल रही है. लोग जानना चाहते हैं कि सामंथा के वेडिंग रिंग की किमत कितनी है और इसकी क्या खासियत है?

Whats Special In Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring? साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु नें हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं. सामंथा ने ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) ने शादी की है, दोनों की वेडिंग फोटो अब पूरे सोशल माीडिया पर आग की तरह फैल रही है. वहीं अब एक्ट्रेस की वेडिंग रिंग पूरे इंटरनेट पर चर्चा का विषेय बनी हुई है, चलिए जानते हैं कि क्या है सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग में खास? 

समंथा की अंगूठी की कीमत क्या है? (Samantha Wedding Ring Price)

सामंथा रुथ प्रभु ने बिना शोर-शराबे के शादी की है, उनकी शादी की तस्वीरों को देख हर कोई दंग रह गया था. इसके बाद एक्ट्रेस के सिंपल वेडिंग लुक ने सभी को इंप्रेस कर दिया था. लेकिन अब सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर अब सिर्फ उनकी शादी की अंगूठी की चर्चा चल रही है. लोग जानना चाहते हैं कि सामंथा के वेडिंग रिंग की किमत कितनी है? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समांथा की चमचमाती एंगेजमेंट रिंग जो पोर्ट्रेट कट डायमंड से बनी है. उसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसे रेयर कलेक्टर पीस भी कहा गया है. कहा जा रहा है कि दुनिया में सिर्फ कुछ ही वर्कशॉप्स ऐसी कटिंग करती हैं.

सामंथा की वेडिंग रिंग में क्या है खास (What Samantha Wedding Ring Special)

 सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू की वेडिंग फोटो वायरल होने के बाद अभिलाषा प्रेट जूलरी की डिजाइनर अभिलाषा भंडारी ने एचटी सिटी को एक इंटरव्यू दिया और इस दौरान बातचित में उन्होंने सामंथा की वेडिंग रिंग के बारे में बताया. अभिलाषा भंडारी बताया कि सामंथा ने जो अंगूठी पहनी है उसे पोर्ट्रेट कट डायमंड कहते हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने और क्लासिक हीरे से बनी है. डिजाइनर अभिलाषा भंडारी ने आगे कहा कि – पोर्ट्रेट कट डायमंड बेहद पतला और सपाट होता है. इसे आर-पार देखा जा सकता है. इसे बहुत ही बारिकी से बनाया जाता है. इंटरव्यू में बात करते हुए डिजाइनर अभिलाषा भंडारी ने बताया कि इस तरह की अंगूठी का इस्तेमाल मुगल काल में होता. इस हीरे का इस्तेमाल मिनिएचर पेंटिंग्स और शाही तस्वीरों को कवर करने के लिए किया जाता था. यही वजह है कि इसे पोर्ट्रेट कट कहा जाता है. इस तरह का डायमंड पहले ज्यादातर गोलकुंडा में पाया जाता था. अभिलाषा भंडारी ने ये भी बताया कि ये हीरा बादशाह शाहजहां को काफी पसंद था.

भारत के पहले सेलिब्रिटी ज्वैलरी एक्सपर्ट ने की सामंथा की वेडिंग रिंग की तारीफ

हाल ही में भारत के पहले सेलिब्रिटी ज्वैलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने सामंथा की वेडिंग रिंग की बेहद तारीफ की है और एक वीडियों भी शेयर किया है. उन्होंने इस अनोखी ज्वेलरी के पीछे छुपी खासियतों का खुलासा किया है. प्रियांशु गोयल ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि- जब उन्होंने सामंथा की वेडिंग फोटो देखी और तस्वीरों में अंगुठी देखी, तो वो खुद भी इस अंगूठी के कट को लेकर उलझन में थे, पहली उन्हें लगा कि यह लोज़ेंज-कट हीरे की अंगूठी, लेकिन जब उन्होंने सामंथा की उंगली गौर से देखी, तो वो हैरान हो गए. प्रियांशु गोयल के बताया कि आमतौर पर लोज़ेंज-कट हीरे के केंद्र में स्टेप-कट यानी सीढ़ीनुमा डिजाइन होता है, लेकिन सामंथा की अंगूठी का केंद्र बेहद सादा नजर आ रहा था. बाद में जब उन्हें साधारण केंद्र वाले लोज़ेंज-कट हीरे का उदाहरण मिला, तब उनका शक दूर हुई. प्रियांशु गोयल ने वीडियो में दावा भी किया अब तक किसी भी एक्ट्रेस या एक्टर द्वारा पहनी गई सबसे अनोखी वेडिंग रिंग में से एक है

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST