<
Categories: मनोरंजन

Samantha-Raj Viral Moments: पिकलबॉल कोर्ट पर समांथा और राज निदिमोरू का क्यूट रोमांस, खुशी से उछलती एक्ट्रेस ने इंटरनेट का दिल जीत लिया

Samantha-Raj Viral Moments: एक्ट्रेस समांथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी के बाद से ही दोनों की झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आती रही हैं-कभी एयरपोर्ट पर तो कभी किसी इवेंट में. अब एक बार फिर यह कपल चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह है पिकलबॉल इवेंट में उनके बेहद प्यारे और खुशहाल पल.

Samantha-Raj Viral Moments:  हाल ही में समांथा और राज को एक पिकलबॉल इवेंट में मस्ती करते हुए देखा गया. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में समांथा खेल को देखते हुए उछलती-कूदती और खुशी से तालियां बजाती नजर आ रही हैं. वहीं, पति राज निदिमोरू के साथ उनके कुछ प्यार भरे पल भी कैमरे में कैद हुए, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.वीडियो में दोनों को बेहद खुश देखा जा सकता है, जिसने इंटरनेट यूज़र्स का दिल जीत लिया है.

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी.एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें हमेशा खुश रखे.’दूसरे ने कहा, ‘समांथा को इस तरह खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.कुल मिलाकर, फैंस समांथा की खुशी देखकर बेहद भावुक और खुश नजर आए.

समांथा और राज की पहली संक्रांति साथ में

15 जनवरी को समांथा ने इंस्टाग्राम पर राज के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘Sankranthi vibes.’फोटो में दोनों कार में बैठे नजर आए और रेड कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. समांथा ने सेल्फी लेते हुए मजाकिया एक्सप्रेशन बनाया, जबकि राज सादगी में नजर आए. यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

समांथा और राज की लव स्टोरी

समांथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी. शादी के दिन ही समांथा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी.इससे पहले दोनों ने सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में साथ काम किया था. दोनों के रिश्ते की अफवाहें तब तेज हुईं, जब समांथा ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह चेन्नई सुपर चैंप्स को सपोर्ट करती नजर आईं और उनके साथ राज भी मौजूद थे.शादी के बाद समांथा का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हुआ, जिसमें वह राज के एक सरप्राइज मैसेज पर शर्माती नजर आई थीं. उस वीडियो में राज ने समांथा की मेहनत, प्रोफेशनलिज्म और तमिल-तेलुगु इंडस्ट्री में उनकी पकड़ की जमकर तारीफ की थी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST