फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये राम युग की शुरुआत है. एक्टर ने ये पोस्ट अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. हालांकि डायरेक्टर ने फिल्म की पहली झलक की तारीफ की और कहा कि यह याद दिलाता है कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा.
संदीप रेड्डी वांगा ने क्या लिखा?
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए, संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘यह राम युग का आरम्भ है. सिर्फ़ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि हमेशा याद दिलाता है कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा.’
“YEH RAM YUG KA AARAMBH HAI.”
Not just a trailer, but the eternal reminder that DHARMA will always triumph over ADHARMA.https://t.co/5uAgQKUlqg— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) July 31, 2026
ऋषभ शेट्टी ने भी तारीफ की थी
साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर की तारीफ़ की थी. उन्होंने भगवान राम के “ऑरा और दिव्यता” को दिखाने के लिए रणबीर कपूर की तारीफ की और इस टाइमलेस एपिक को जिंदा करने के लिए टीम की तारीफ की. साथ ही ऋषभ ने कन्नड़ के यश के रावण के रोल पर भी गर्व जताया.
It’s not easy to convince people with the stories and characters of our epics. We have all grown up listening to them, and each of us carries our own imagination of these timeless legends. Hats off to the team for creating such an incredibly convincing world. @niteshtiwari22… pic.twitter.com/mLrLuUZqoi
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) July 30, 2026
ट्रेलर में क्या दिखा?
मेकर्स ने 30 जुलाई को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ किया , जिसमें दर्शकों को भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर , रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी की पहली बड़ी झलक देखने को मिली. ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.15 बजे रिलीज़ हुए इस ट्रेलर में राम और रावण के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है और साथ ही फिल्म के बड़े लेवल को भी दिखाया गया है.
फिल्म के बारे में
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण दो पार्ट की एपिक है, जिसे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने DNEG और प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के साथ प्रोड्यूस किया है, और यश भी को-प्रोड्यूसर हैं. कास्ट में सनी देओल, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शोभना, सौरभ सचदेवा, फैजल मलिक और लारा दत्ता भी शामिल हैं. इस फिल्म का पहला भाग इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा.