<
Categories: मनोरंजन

आम चेहरे लेकिन सुपरस्टार जैसी शक्ल, जानिए क्यों भारत में हमशक्लों के दीवाने है लोग?

भारत में शाहरुख, आलिया और कैटरीना के Lookalikes इसलिए वायरल होते है क्योंकि यहां Star Worship बहुत ज्यादा है. इंसान की Psychology परिचित चेहरों की ओर खिंचती है और Social Media Algorithm इसे और वायरल बना देता है. इस Bollywood-Obsessed देश में सिर्फ हमशक्ल होना ही फेम की गारंटी बन जाता है .

Look a likes : सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय अक्सर हमारी नजरें किसी ऐसे चेहरे पर टिक जाती है जो बिल्कुल शाहरुख खान, कैटरीना कैफ या आलिया भट्ट जैसा दिखता है. देखते ही देखते उन पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम लोग सिर्फ किसी स्टार जैसा दिखने भर से इतने मशहूर क्यों हो जाते है? इसके पीछे इंसान की मानसिकता, भारत में स्टार्स की दीवानगी और सोशल मीडिया के खास फॉर्मूले का बड़ा हाथ है.

 इंसान की साइकोलॉजी ,’परिचित’ चेहरों की तलाश
लोगों का दिमाग उन चीजों की ओर जल्दी आकर्षित होता है जिन्हें वह पहले से जानता है. जब हम किसी अनजान व्यक्ति में शाहरुख खान की मुस्कान या कैटरीना कैफ की आंखों जैसी झलक देखते है, तो हमारा दिमाग तुरंत उसे ‘रिकॉल’ (Recall) करता है. मनोविज्ञान के अनुसार, हम उन लोगों से जुड़ाव महसूस करते है जो हमारे पसंदीदा सितारों की याद दिलाते है. यही वजह है कि एक साधारण चेहरा भी हमें ‘खास’ लगने लगता है.

भारत में ‘स्टार वर्शिप’ (सितारों की पूजा)
भारत में बॉलीवुड केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक भावना है यहां फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स को भगवान की तरह पूजते है.  जब असली सुपरस्टार तक पहुंचना मुमकिन नहीं होता, तो लोग उनके हमशक्लों (Lookalikes) को देखकर ही खुश हो जाते है.  लोग इन हमशक्लों के साथ फोटो खिंचवाते है और उन्हें वही सम्मान देते है, जो वे अपने स्टार को देना चाहते है.  यह ‘स्टार वर्शिप’ ही इन साधारण लोगों को ‘वायरल सेंसेशन’ बना देती है.

सोशल मीडिया एल्गोरिथम का कमाल
इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स का Algorithm इसी तरह काम करता है कि जो चीज ज्यादा देखी जा रही है, उसे और बढ़ावा दिया जाए. जब कोई यूजर किसी हमशक्ल की वीडियो पर रुकता है या कमेंट करता है, तो एल्गोरिथम उसे ‘हाई इंगेजमेंट’ (High Engagement) मानकर हज़ारों नए लोगों तक पहुंचा देता है. एक बार जब कोई वीडियो शेयर होने लगता है, तो वह ‘डिजिटल जंगल’ की आग की तरह फैल जाता है. 

साधारण से खास बनने का सफर
सोशल मीडिया ने आम लोगों को एक ऐसा मंच दिया है जहां केवल ‘शक्ल’ मिलना ही काफी है. आलिया भट्ट की हमशक्ल ‘सेलेस्टी बैरागी’ या कैटरीना जैसी दिखने वाली ‘अलीना राय’ इसके बड़े उदाहरण है.  इन लोगों को न केवल सोशल मीडिया पर फेम मिलता है, बल्कि कई बार इन्हें विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगते है. बॉलीवुड के दीवाने इस देश में, अगर आपकी शक्ल किसी बड़े स्टार से मिलती है, तो आपकी किस्मत चमकने में वक्त नहीं लगता. यह हमशक्लों का क्रेज साबित करता है कि भारत में सिनेमा का जादू सिर्फ परदे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की असल जिंदगी का भी हिस्सा है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

अभिषेक की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…

Last Updated: October 27, 2026 15:55:00 IST

Abhishek Sharma century: शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:56:22 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST