<
Categories: मनोरंजन

शमशाद बेगम का वो शरारती गाना, जो 72 साल बाद भी लोगों के दिलों पर करता है राज, चंचल अदाओं ने लूटी महफिल

Evergreen Song: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे गीत हैं, जिन्हें सुनते ही चेहरे पर एक शरारत भरी मुस्कान आ जाती है. एक गाना 72 सालों बाद भी लोगों के जहन में है, जिसे सुनकर होंठों पर मुस्कुराहट और गाने के बोल खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाते हैं.

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.  वक्त बदल जाता है, संगीत का अंदाज बदल जाता है लेकिन कुछ गानों की शरारत और उनकी मिठास कभी पुरानी नहीं होती. 1954 में आया एक ऐसा ही गाना आज 72 साल बाद भी लोगों की जुबां पर है. जैसे ही ये गाना कहीं बजने लगता है, तो लोगों के होंठों पर मुस्कुराहट और गाने के बोल आ जाते हैं. इसकी खासियत है इसके चंचल बोल, शरारती अंदाज और शमशाद बेगम की दमदार आवाज. यही वजह है कि आज की पीढ़ी भी इस गाने को सुनती है और इसके बोलों पर झूम उठती है.

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो ‘कभी आर कभी पार लागा तीर-ए-नजर’ है. यह मशहूर गीत गुरु दत्त की फिल्म ‘आर-पार’ का है. फिल्म 1954 में रिलीज हुई थी और उस दौर में इस गाने ने खूब धूम मचाई थी.

शरारती बोलों ने बना दिया खास

इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसके बोल हैं. गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने शब्दों को कुछ इस तरह पिरोया कि उनमें शरारत भी है और प्रेम का चुलबुला अंदाज भी. गाना सुनते हुए ऐसा लगता है जैसे कोई अपनी दिलरुबा से मजाकिया अंदाज में छेड़छाड़ कर रहा हो. यही चंचलता इस गाने को बाकी रोमांटिक गीतों से अलग बनाती है. उस दौर में भी यह गाना लोगों को खूब पसंद आया और आज भी इसके बोल युवाओं को आकर्षित करते हैं. खासकर जब किसी को अपने दिल की बात थोड़े शरारती अंदाज में कहनी हो तो इस गीत की लाइनें आज भी काम आ जाती हैं.

शमशाद बेगम की आवाज ने डाल दी जान

इस गीत को अपनी खास आवाज दी थी मशहूर गायिका शमशाद बेगम ने. उनकी आवाज में एक अलग तरह की खनक और दम था. उन्होंने गाने के चंचल मिजाज को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि गीत सुनने वाले खुद-ब-खुद इसकी लय में खो जाते हैं. गाने का संगीत ओ.पी. नैयर ने तैयार किया था. यह गीत उनके करियर के शुरुआती बड़े हिट्स में गिना जाता है. कहा जाता है कि इस गाने की सफलता ने ओ.पी. नैयर को हिंदी फिल्म संगीत की दुनिया में एक मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं शमशाद बेगम के करियर के यादगार गीतों में भी यह गाना शामिल हो गया.

कुमकुम पर फिल्माया गया था गाना

‘कभी आर कभी पार’ को फिल्म में एक्ट्रेस कुमकुम पर फिल्माया गया था. पर्दे पर उनका चुलबुला अंदाज गाने के मूड के साथ खूब मेल खाता है. इस गाने से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है. गाने के दृश्यों में कुछ बच्चे भी नजर आते हैं. इन्हीं बच्चों में एक चेहरा ऐसा था, जिसे आगे चलकर हिंदी सिनेमा ने एक मशहूर कॉमेडियन के रूप में पहचाना. यह बाल कलाकार कोई और नहीं बल्कि जगदीप थे. उस समय वह बेहद छोटे थे. आगे चलकर जगदीप ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई और रमेश सिप्पी की 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार निभाकर अमर हो गए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price October 5: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 5 अक्टूबर के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें कीमत

Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…

Last Updated: October 5, 2026 07:27:59 IST

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST