Song UP Bihar Ke Holi : भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के होली स्पेशल सॉन्ग ‘यूपी बिहार के होली’ ने धूम मचा दी है। होली का समय आ रहा है, इससे पहले निरहुआ और आम्रपाली ने इस गाने से होली का माहौल बना दिया है। ये गाना इतना फनी है कि हर किसी को मदहोश कर देगा। लंबे समय बाद इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिल रही है। इस भोजपुरी गाने में यूपी से लेकर बिहार तक की सैर की जाती है और पता चलता है कि कैसे लोग रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाते हैं।
Read More : Bhojpuri Movie ‘Afsar Bitiya’ : मुहूर्त के बाद भोजपुरी फिल्म ‘अफसर बिटिया’ की शूटिंग शुरू हो गई है
Song UP Bihar Ke Holi
Bhojpuri Holi Special Song
निरहुआ ने यह होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’ मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। उन्होंने कहा कि यह गाना बेहद खास और मजेदार है और इसे हर किसी को सुनना चाहिए। जो लोग भोजपुरी और होली के बारे में गलत समझ रखते हैं, वो तो खास कर सुने हीं। आप भी अपने कदम रोक नहीं पाएंगे। इस गाने के जरिये हम होली के प्रेम वाले रंग में आपके मिजाज को डुबाने आये हैं। आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘यूपी बिहार के होली’ निरहुआ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है और लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। (Song UP Bihar Ke Holi)
Nirhua and Amrapali Dubey
मालूम हो कि निरहुआ आम्रपाली की जोड़ी कई सालों से भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एलबम में काम कर रही है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी में गिनी जाती है। यूपी बिहार में होली से पहले इस कपल की फिल्म ‘मेरे महबूब’ का नया गाना रिलीज हुआ था। लोग उन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म में उनका रोमांटिक अवतार देखने को मिलेगा।
Song UP Bihar Ke Holi
Read More : Sneha Upadhyay Holi Song : स्नेहा उपाध्याय का गाना ‘कलरवा लाले लाल’ का वीडियो रिलीज हो गया है