<
Categories: मनोरंजन

जब एक कमरे में श्रीदेवी-जया प्रदा को जितेंद्र ने कर दिया बंद, बाद में दरवाज़ा खुला तो उड़ गए होश!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सबको इस बात की जानकारी थी कि श्रीदेवी और जया प्रदा एक दूसरे से बात नहीं करती हैं।

Sridevi Jaya Prada Cat fight: बात आज गुजरे जमाने की चर्चित एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) और जया प्रदा (Jaya Prada) की जिनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के चर्चे आज भी किए जाते हैं। आपको बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस ने ऑन स्क्रीन कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया था जिनमें -औलाद, मवाली, तौहफा, मकसद, मजाल और मैं तेरा दुश्मन जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, आप में से बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि श्रीदेवी और जयाप्रदा जहां ऑन स्क्रीन अच्छी दोस्त थीं वहीं, रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे को फूटी आंख पसंद नहीं करती थीं। इनकी आपसी खींचतान से जुड़ा एक किस्सा बड़ा फेमस है जो हम आपको सुनाने जा रहे हैं।

इस वजह से एक-दूसरे को करती थीं नापसंद 
श्रीदेवी और जया प्रदा 70-80 के दशक की बॉलीवुड की चोटी की एक्ट्रेस हुआ करती थीं। इनका किसी फिल्म में होना ही सफलता की गारंटी बन गया था। हालांकि, इन दोनों ही एक्ट्रेस के बीच इस कदर कॉम्पटीशन था कि रियल लाइफ में एक दूसरे से बात करना तो दूर, ये एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती थीं।

na 26

उल्टा पड़ा पैचअप कराने का आईडिया 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सबको इस बात की जानकारी थी कि श्रीदेवी और जया प्रदा एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। ऐसे में एक्टर जितेंद्र (Jitendra) और राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने इन दोनों के बीच पैचअप करवाने की सोची। दोनों ने एक दिन किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और जया प्रदा को एक कमरे में बंद कर दिया। इन्हें लगा कि एक कमरे में बंद कर देने से इनके बीच की दूरियां खत्म हो जाएंगीं और ये दोनों आपस में बात करने लगेंगी। हालांकि, पूरे तीन घंटे बाद जब जितेंद्र और राजेश खन्ना ने दरवाजा खोला तो ये देखकर चौंक गए कि दोनों ही एक्ट्रेस कमरे के अलग-अलग कोनों में बैठीं थीं। दोनों ने इस दौरान एक दूसरे से बात नहीं की थी, यह देख राजेश खन्ना और जितेंद्र को समझ आ गया कि इनका पैचअप करवाना उनके बस की बात नहीं है। हालांकि 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद जया प्रदा ने खुलासा किया था कि बाद में उनके एक्ट्रेस से रिश्ते सुधर गए थे।

Kavita Rajput

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST