<
Categories: मनोरंजन

Sridevi-Mithun Love Story: एक दूसरे के प्यार में पागल थे मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी, नाराजगी के कारण बोनी कपूर को बांधी थी राखी

80 के दशक में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. मिथुन की पहली पत्नी की नाराजगी के कारण दोनों अलग हो गए थे.

Mithun Chakraborty and Sridevi Love Story: बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही लव, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक की खबरों के कारण भी सुर्खियों में रहता है. यहां कब किसी को किसी से प्यार हो जाए और फिर कब वे अलग हो जाएं, इसके बारे में कहना काफी मुश्किल है. ऐसी ही एक लव स्टोरी साल 1984 में शुरू हुई, जो काफी सुर्खियों में रही. ये लव स्टोरी थी मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस श्रीदेवी की. एक समय था जब मिथुन चक्रवर्ती और बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के प्यार के किस्से पूरे बी-टाउन में मशहूर थे. 

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने की कोर्ट-मैरिज

बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 1984 में फिल्म जाग उठा इंसान के सेट पर हुई थी. इसी दौरान दोनो की नजदीकियां बढ़ीं. इसके बाद साल 1985 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट जाकर शादी कर ली. हैरानी की बात ये है कि एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादीशुदा थे. मिथुन के दोबारा शादी करने के कारण उनकी पहली पत्नी योगिता बाली को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा था. वहीं उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण दोनों में नाराजगी बढ़ने लगी.

तीन सालों बाद टूट गया रिश्ता

जानकारी के अनुसार, कपल का रिश्ता तीन सालों तक चला और साल 1988 में दोनों अलग हो गए थे. दोनों का रिश्ता अब तक मिस्ट्री बना हुआ है. दोनों ने कभी खुलकर इस विषय पर बात नहीं की. श्रीदेवी ने इस शादी के टूट जाने के आठ  सालों बाद अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर ली. 

बोनी कपूर को बांधी थी राखी

कहा जाता है कि एक समय बाद मिथुन और श्रीदेवी के बीच नाराजगी बढ़ने लगी थी. मिथुन को भरोसा दिलाने और रिश्ता बचाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी. इस कदम के बाद भी दोनों के रिश्ते में दरार आ गई. वहीं श्रीदेवी बोनी कपूर की पहली पत्नी को बड़ी बहन की तरह मानती थीं. 

बोनी की पहली पत्नी को लगा झटका

मिथुन के साथ रिश्ता टूटने के बाद उनका बोनी कपूर के घर आना-जाना बढ़ गया. इसी दौरान बोनी कपूर से उनकी नजदीकियां भी बढ़ने लगीं. बाद में उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली. बड़ी बात ये है कि बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे. उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी थे. इस शादी के कारण बोनी की पहली पत्नी को सदमा लगा था. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: विदेश में धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की? रकम सुन उड़ जाएंगे होश

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: फिल्म कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 415.50 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 13, 2026 14:14:28 IST

लालू यादव को बड़ा झटका: लैंड फॉर जॉब स्कैम में नहीं मिली राहत, FIR रद्द की याचिका खारिज

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट…

Last Updated: April 13, 2026 14:12:54 IST

Heatwave: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर क्यों आते हैं? हो सकते हैं खतरनाक संकेत, तुरंत राहत कैसे पाएं

Heatwave Warning: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर आना हीट वेव या डिहाइड्रेशन का संकेत हो…

Last Updated: April 13, 2026 14:10:04 IST

Ayushman Bharat Free Treatment: बिना आयुष्मान कार्ड के ₹5 लाख का फ्री इलाज, बस पूरी करनी हैं सरकार की ये शर्त

Ayushman Bharat Free Treatment: यदि आप आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और आपके पास आयुष्मान…

Last Updated: April 13, 2026 14:01:14 IST

CBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा CBSE क्लास 10 का रिजल्ट? ऐसे करें डाउनलोड, जानें तरीका स्टेप बॉय स्टेप

CBSE 10th Result 2026 How to Download Online: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लास 10 के…

Last Updated: April 13, 2026 13:53:32 IST

दो शादियों के बाद भी नहीं भरा मन, कमरे पर बुलाकर करती थी ये कांड! वजह जान दहल जाएगा दिल

Neelam Alias neha Human Trafficking Racket: बिहार की रहने वाली नीलम उर्फ नेहा अपने दो पतियों…

Last Updated: April 13, 2026 13:53:07 IST