बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को अपनी अंतिम सांस ली. उनकी मौत हर किसी के लिए सदमा थी. उनकी मौत के बाद उनके पति पर हत्या का आरोप लगा. हालांकि बाद में एक्सिडेंट से मौत की बात पर मुहर लगी.
श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी
Sridevi Death Anniversary: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 8 साल पहले अचानक उनकी मौत ने उनके परिवार के साथ ही फैंस को भी सकते में डाल दिया था. 24 फरवरी 2018 की वो शाम थी, जब उनका निधन हुआ. बता दें कि एक्ट्रेस एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थीं, जहां उनका निधन हो गया. उनकी मौत आज तक लोगों के लिए एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है. बहुत से लोगों का कहना है कि श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं थी बल्कि उनकी हत्या हुई है. हालांकि हकीकत आज तक लोगों से कोसों दूर है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रीदेवी एक शादी अटेंड करने के लिए दुबई गई थीं. वहीं परजिस मरे में वे ठहरी हुई थीं. उसी कमरे के बाथटब में उनकी लाश मिली थी. कहा जाता है कि एक्ट्रेस उन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रही थीं. इसके कारण वो अपनी पिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं. उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी. ब्लड प्रेशर के कारण डॉक्टरों ने उन्हें किसी भी तरह का स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने से मना किया था. कहा जाता है कि उनकी स्ट्रिक्ट डाइट के कारण ही एक्ट्रेस की जान चली गई.
श्रीदेवी की मौत के बाद कहा गया कि बोनी कपूर ने उन्हें मारा है. इसके कारण बोनी कपूर से काफी पूछताछ की गई. उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा. हालांकि कुछ साल पहले बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी की मौत के बारे में बात की. उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं. इसमें वो नमक नहीं खाती थीं. इसके कारण कई बार बेहोश हो जाती थीं.
उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं बल्कि एंक्सिडेंटल थी. श्रीदेवी की डेथ के बारे में उनसे लगातार 48 घंटे इस बारे में बात की गई. इसके कारण वो इस बारे में कभी बात नहीं करते. उन्होंने बताया कि श्रीदेवी खूबसूरत दिखना चाहती थीं, जिसके कारण अक्सर भूखी रहती थीं और नमक भी नहीं खाती थीं. कई बार उन्हें ब्लैकआउट हो जाता था. इसके कारण डॉक्टर्स उन्हें लो बीपी के कारण स्ट्रिक्ट डाइट न करने के लिए कहते थे लेकिन उन्होंने कभी इसे सीरियस नहीं लिया.
उन्होंने बताया कि डेथ वाली शाम को श्रीदेवी को कई बार चक्कर आए थे. इसके कारण वो रेस्ट करने के लिए कमरे में गई थीं. जब वो कमरे में आईं, तो फ्रेश होने के लिए बाथरूम गईं. वहीं बाथटब में गिर गईं और उनकी मौत हो गई.
Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…
KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…
Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…