<
Categories: मनोरंजन

डूब मरो… हिंदू से शादी करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, तिलमिलाकर दिया मुंहतोड़ जवाब

टीवी की मशहूर बिदाई फेम एक्ट्रेस सारा खान को हिंदू एक्टर से शादी करने के कारण काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं उन्होंने इस नफरत भरी ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Sara Khan Trolling: बिदाई सीरियल से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण उन्होंने उन सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस सारा खान ने बीते साल दिसंबर में सुदेश लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी कर ली है. इसके कारण सारा को लगातार धर्म और निजी पसंद के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने वाला एक मैसेज शेयर किया है. इसके कारण धार्मिक असहिष्णुता और सोशल मीडिया पर बढ़ती कड़वाहट की एक डरावनी तस्वीर सामने आई है. 

सारा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सारा खान ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. सारा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसमें एक यूजर ने उनकी शादी पर सवाल उठाते हुए सरनेम बदलने की सलाह दी. यूजर ने लिखा कि क्या तुम्हें पूरी दुनिया में शादी करने के लिए एक हिंदू ही मिला था. अब तुम मुस्लिम नहीं रह गई हो और तुम्हें अपना सरनेम खान हटा देना चाहिए. इस मैसेज पर सारा खान ने निराशा व्यक्त की और तंज भरे लहजे में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘निराश हो? बहुत दुख की बात है, जाओ इस निराशा में कहीं मर जाओ.’

सारा ने शेयर कीं शादी की फोटोज

बता दें कि सारा खान और कृष पाठक ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 5 दिसंबर 2025 को शादी  की. सारा खान ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘कबूल है से सात फेरों तक… हमारे प्यार ने अपनी कहानी लिखी. हमारी दोनों दुनियाओं ने इस कहानी को स्वीकार किया.’  दोनों  ने एक दूसरे के धर्म और विश्वास का सम्मान किया. दोनों ने हिंदू और मुस्लिम धर्मों को अनुसार दो रीति-रिवाजों से शादी की. उनकी इस शादी को दोनों परिवारों ने समझा. हालांकि दोनों की शादी कुछ कट्टरपंथी लोगों को पसंद नहीं आ रही है, जिसके कारण अक्सर सारा खान को मैसेज किए जाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST