Sara Khan Trolling: बिदाई सीरियल से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उन्हें काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण उन्होंने उन सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस सारा खान ने बीते साल दिसंबर में सुदेश लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी कर ली है. इसके कारण सारा को लगातार धर्म और निजी पसंद के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने वाला एक मैसेज शेयर किया है. इसके कारण धार्मिक असहिष्णुता और सोशल मीडिया पर बढ़ती कड़वाहट की एक डरावनी तस्वीर सामने आई है.
सारा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सारा खान ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. सारा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इसमें एक यूजर ने उनकी शादी पर सवाल उठाते हुए सरनेम बदलने की सलाह दी. यूजर ने लिखा कि क्या तुम्हें पूरी दुनिया में शादी करने के लिए एक हिंदू ही मिला था. अब तुम मुस्लिम नहीं रह गई हो और तुम्हें अपना सरनेम खान हटा देना चाहिए. इस मैसेज पर सारा खान ने निराशा व्यक्त की और तंज भरे लहजे में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘निराश हो? बहुत दुख की बात है, जाओ इस निराशा में कहीं मर जाओ.’
सारा ने शेयर कीं शादी की फोटोज
बता दें कि सारा खान और कृष पाठक ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 5 दिसंबर 2025 को शादी की. सारा खान ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘कबूल है से सात फेरों तक… हमारे प्यार ने अपनी कहानी लिखी. हमारी दोनों दुनियाओं ने इस कहानी को स्वीकार किया.’ दोनों ने एक दूसरे के धर्म और विश्वास का सम्मान किया. दोनों ने हिंदू और मुस्लिम धर्मों को अनुसार दो रीति-रिवाजों से शादी की. उनकी इस शादी को दोनों परिवारों ने समझा. हालांकि दोनों की शादी कुछ कट्टरपंथी लोगों को पसंद नहीं आ रही है, जिसके कारण अक्सर सारा खान को मैसेज किए जाते हैं.