Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जिस दिन मिला भगवान शिव का रोल, उसी दिन पिता का हुआ निधन; सोल्जर से विलन तक निभाए बेहतरीन किरदार

जिस दिन मिला भगवान शिव का रोल, उसी दिन पिता का हुआ निधन; सोल्जर से विलन तक निभाए बेहतरीन किरदार

Mohit Raina: जब भी भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर्स की बात होती है, तो मोहित रैना की इमेज सबसे पहले नजरों के सामने आती है. ‘देवों के देव महादेव’ में उनकी शिव की छवि लोगों को काफी पसंद आई. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके इस किरदार के पीछे काफी बावुक कहानी छिपी हुई है. कहा जाता है कि जिस दिन उन्हें देवों के देव महादेव के लिए शिव के रोल का कंफर्मेशन मिला था, उसी दिन उनके पिता का निधन हो गया था. उनके पिता भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे. 

Last Updated: August 14, 2026 | 1:09 PM IST
Mohit Raina birth, education and modeling career - Photo Gallery
1/5

मोहित रैना का जन्म, पढ़ाई और मॉडलिंग करियर

बता दें कि मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में एक कश्मीरी पंडित के घर में हुआ था. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की. उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. कहा जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में उनका वजन 107 किलो हुआ करता था. उन्होंने लगभग 29 किलो वजन कम किया और 2005 के ग्रासिम मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर टॉप 5 में जगह बनाई. यहां से उन्हें एक्टिंग में आगे बढ़ने का मौका मिला.

Beginning of acting career - Photo Gallery
2/5

एक्टिंग करियर की शुरुआत

मोहित रैना को टीवी पर ‘अंतरिक्ष’ से अभिनय करने का मौका मिला. इसके बाद उन्हें भाभी, बंदिनी, चेहरा और गंगा की धीर जैसी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला. 2008 में उन्होंने फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई. साल 2011 में मोहित रैना को ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार मिला. इस रोल से उन्हें घर-घर पहचान मिली. शिव के रोल के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और कथक भी सीखा.

He considers the role of Shiva a gift from his father - Photo Gallery
3/5

पिता का तोहफा मानते हैं शिव का किरदार

मोहित रैना ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया था कि जिस दिन उन्हें ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार मिला था, उस दिन उनके पिता का निधन हो गया था. उनके पिता शिव में गहरी आस्था रखते थे. इसके कारण मोहित इस रोल को अपने पिता की तरफ से दिया गया उपहार मानते हैं.

Mohit Raina also appeared in these projects - Photo Gallery
4/5

इन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए मोहित रैना

देवों के देव महादेव के अलावा ने ‘महाभारत’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए थे. उन्होंने आदित्य धर की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मेजर करण कश्यप का किरदार निभाया. ‘उरी’ के बाद मोहित ने ‘मिसेज सीरियल किलर’, ‘शिद्दत’ और ‘इश्क-ए-नादान’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘काफिर’ से उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा. लोगों ने मोहित रैना के शिव के किरदार को इस कदर पसंद की कि नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म रामायण में भी वे शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Mohit Raina married Aditi Sharma - Photo Gallery
5/5

मोहित रैना ने अदिति शर्मा से शादी की

मोहित रैना की निजी जिंदगी भी कई बार चर्चा में रही. उन्होंने दिसंबर 2021 में अदिति शर्मा से शादी की. 2022 में उनके तलाक की अफवाहें उड़ीं, जिन्हें बाद में मोहित ने बेबुनियाद बताया. इससे पहले उनका नाम मौनी रॉय से भी जुड़ चुका है.

More News