<
Categories: मनोरंजन

Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: सुनिधि चौहान के सूरत कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के बाद डांसर्स के कपड़ों को लेकर विवाद शुरू हो गया. बजरंग दल ने आपत्ति जताई है.

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के सूरत में हुए लाइव कॉन्सर्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है. कॉन्सर्ट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल ने कार्यक्रम में डांस करने वाली कलाकारों के कपड़ों और स्टेज परफॉर्मेंस पर आपत्ति जताई है. संगठन ने आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, कार्यक्रम के आयोजकों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कुछ लोग पास नहीं मिलने की वजह से बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं.

30 फीट ऊपर से हुई सुनिधि की एंट्री

सुनिधि चौहान ने अपने I Am Home Coming इंडिया टूर की शुरुआत सूरत के पाल इलाके में स्थित ग्रैंड फेरोहर में की. कार्यक्रम की शुरुआत बेहद खास तरीके से हुई. सुनिधि करीब 30 फीट की ऊंचाई से केबल के सहारे कुर्सी पर बैठकर स्टेज पर पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. उनके साथ 15 डांसर्स, एक बीटबॉक्सर और म्यूजिक बैंड भी मौजूद था. सुनिधि ने Dance Pe Chance जैसे हिट गानों पर परफॉर्म किया और कार्यक्रम के दौरान दो बार अपना आउटफिट भी बदला.

कपड़ों को लेकर आमने-सामने आए बजरंग दल और आयोजक

कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के सूरत ईस्ट डिवीजन के संयोजक अभिषेक राजपूत ने कहा कि परिवार और बच्चों की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों में कलाकारों के कपड़े भारतीय संस्कृति और पारिवारिक माहौल के हिसाब से होने चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन किसी कलाकार या कला का विरोध नहीं करता, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों के लिए ड्रेस को लेकर उचित सीमाएं तय होनी चाहिए. उन्होंने आयोजकों से भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में कलाकारों के पहनावे का ध्यान रखने की अपील की. 

वहीं, साची इवेंट्स के आयोजक अजीश कुमार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि भारत में हर व्यक्ति को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है और कानून में कोई तय ड्रेस कोड नहीं है. उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को कार्यक्रम के मुफ्त पास नहीं मिले, वे सोशल मीडिया पर इसे बेवजह मुद्दा बना रहे हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST

FlyDubai Flight Attack: भारतीय पायलट को मारकर, इजरायल के इस शहर को बर्बाद करना चाहता था ओमानी को-पायलट,  रिपोर्ट में खुलासा

FlyDubai Flight Attack:अल-हम्मामी ने पहले कैप्टन माछर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर प्लेन के…

Last Updated: October 5, 2026 09:27:40 IST

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: मौसम फिर लेगा करवट! UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…

Last Updated: October 5, 2026 08:28:53 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: शनिवार को गिरी, रविवार को फिर दहाड़ी ‘दृश्यम 3’; कमाई देख रह जाएंगे हैरान

'Drishyam 3: The Conclusion' Box Office Collection Day 3: 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड में…

Last Updated: October 5, 2026 08:21:07 IST

KKK 15 Winner: फरहाना नहीं इस शख्स ने उठाई खतरों की ट्रॉफी, प्राइज मनी देख पकड़ लेंगे माथा

KKK 15 Winner: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो "खतरों के…

Last Updated: October 5, 2026 08:18:06 IST