<
Categories: मनोरंजन

16 साल की उम्र में छोड़ा घर, कई बार हुआ रिजेक्ट, ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के बेटे के रोल में आएंगे नजर

फिल्म बॉर्डर-2 23 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में एक्टर गुनीत संधू ने सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने 16 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया और काफी स्ट्रगल झेला.

Guneet Sandhu in Border 2: 23 जनवरी को बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर-2’ रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर ने पुरानी बॉर्डर फिल्म की यादें ताजा कर दी हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे तमाम एक्टर्स हैं. इसी लिस्ट में नाम आता है गुनीत संधू का, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था. वे फिल्म में सनी देओल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाने वाले युवा अभिनेता अंगद सिंह कलेर नाम के फौजी के रोल में नजर आएंगे. आइए जानते हैं कौन हैं गुनीत संधु?

अंगद सिंह कलेर के किरदार में नजर आएंगे गुनीत

बॉर्डर 2  में सनी देओल के ऑनस्क्रीन किरदार निभाने वाले युवा अभिनेता गुनीत संधू ने फिल्म में अंगद सिंह कलेर नाम के एक फौजी का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में सनी की पत्नी का किरदार एक्ट्रेस मोना सिंह निभा रही हैं. गुनीत के लिए ‘बॉर्डर 2’ करियर का एक बहुत बड़ा मौका है. गुनीत मुंबई में सालों की मेहनत के बाद यहां तक पहुंच सके हैं. हाल ही में गुनीत ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉर्डर और गदर जैसी सनी देओल की पुरानी फिल्में देखकर बड़े होने का जिक्र किया है. वहीं इस फिल्म में उन्होंने सीनियर कलाकारों के साथ काम किया और काफी कुछ सीखा.

कौन हैं युवा एक्टर गुनीत संधू?

एक्टर गुनीत संधू का सफर अब तक आसान नहीं रहा है. उन्होंने 10वीं पास करने के बाद 6 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था. वे आगे की पढ़ाई करने और सपनों को पूरा करने मुंबई चले गए. उन्होंने भावनात्मक, पेशेवर और रचनात्मक चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने बहुत से ऑडिशन दिए और एक्टिंग वर्कशॉप किए. हालांकि उन्हें बार-बार असफलताएं मिलीं. इससे पहले उन्होंने विज्ञापन किए हैं. 

इन जगहों पर किए काम

एक कैंपेन में उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी काम किए. बता दें कि इससे पहले गुनीत अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ और वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ में भी छोटे-छोटे किरदार निभा चुके हैं. वहीं उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से गुनीत को नई पहचान मिली.

पिता की आंखें भर आई थीं

लगभग 4 साल तक उन्होंने ऐड फिल्मों में काम किया और व्यस्त रहे लेकिन वे फिल्मी करियर में आगे बढ़ना चाहते थे. इसी दौरान उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गए. ये उनके लिए सपने जैसा पल था. वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता को जब इस बारे में पता चला था, तो उनके पिता की आंखें भर आईं. 

फिल्म बॉर्डर-2 की स्टार कास्ट

बता दें कि बॉर्डर-2 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. निर्देशक अनुराग सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया. जेपी दत्ता और भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, अहान शेट्टी, आन्या सिंह, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे एक्टर्स अहम किरदार में शामिल हैं.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST