तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' अब तक बड़े पर्दे पर एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे थे. हालांकि अब 'दो दीवाने सहर में' अस्सी से पीछे हो गई है. वहीं ओ रोमियो रिलीज के 12 दिनों बाद भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ की ऑन स्क्रीन लव स्टोरी लोगों को कम पसंद आ रही है. वहीं तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ इससे अच्छा कारोबार कर रही है. वहीं शाहिद कपूर की ओ रोमियो लोगों को पसंद आ रही है और उसने 12वें दिन भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. हालांकि इसके बावजूद मेकर्स की उम्मीदों पर ये फिल्म खरी नहीं उतर पाई है.
हालांकि कमाई के मामले में मृणाल ठाकुर और तापसी पन्नू की फिल्में अब तक एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही थीं लेकिन अब दोनों फिल्मों को कारोबार में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद भी शाहिद कपूर की ओ रोमियो अब भी लोगों को पसंद आ रही है. अब भी फिल्म करोड़ों का कारोबार कर रही है. आइए जानते हैं कि तीनों फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है.
तापसी पन्नू स्टारर अस्सी ने मंगलवार को 85 लाख रुपए का कारोबार किया है. फिल्म की शुरुआत धीमी रही. वहीं फिल्म अभी भी कुछ खास कारोबार नहीं कर पा रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने मंगलवार तक 5 दिनों में कुल 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने मंगलवार को कुछ खास कारोबार नहीं कर सकी. फिल्म ने मंगलवार को केवल 50 लाख का कारोबार किया. फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में अब तक 5.3 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ ने मंगलवार को डेढ़ करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म ने रिलीज के बारहवें दिन डेढ़ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया. फिल्म ने 12वें दिन लगभग 1.65 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ भारत में फिल्म की कमाई अबतक 59.05 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. वहीं फिल्ममेकर्स ने दो दिन पहले ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…