Tapsee Pannu Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की आने वाली फ़िल्म 'गांधारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू अपनी बेटी को बचाने के लिए संघघर्ष करती नजर आती हैं. इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का रिव्यू
Tapsee Pannu Gandhari Trailer: एक्टर तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ़्लिक्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि तापसी एक मां का किरदार निभा रही हैं, जिसकी बेटी का अपहरण कर लिया जाता है. इसके बाद वे अपनी बेटी को बचाने की जबरदस्त लड़ाई की झलक मिलती है. ट्रेलर में तापसी की ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस ने इंटरनेट पर आग लगा दी है.
गांधारी के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे एक मां का सबसे बड़ा डर एक असाधारण लड़ाई की शुरुआत बन जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि तापसी की बेटी को ट्रेन से उसकी आंखों के सामने अगवा कर लिया जाता है. जब वह उसे बचाने के लिए दौड़ती है, तो एक हादसे में उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है. हालांकि यह उसे अपनी बेटी की तलाश करने से नहीं रोकता. वह उन सभी अनजान खतरों के लिए खुद को तैयार करती है, जो उसके रास्ते में आ सकते हैं. वो पूरी पूरी ताकत से लड़ती है और अपनी बेटी मिष्टी के बिना वापस न लौटने की कसम खाती है.
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ये चर्चा में चा गया क्योंकि दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है. एक यूजप ने इसे शानदार बताया. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार ट्रेलर है, मैं इसे फिल्म को जरूर देखूंगा.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘तापसी हमेशा अच्छी फ़िल्में करती हैं.’ एक और कमेंट आया, जिसमें यूजर ने लिखा, ‘यह कुछ दिलचस्प है.’
बता दें कि तापसी पन्नू स्टारर गांधारी को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी और इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म काल्पनिक शहर जॉयपुरा में सेट है. इसमें ह्यूमन ट्रैफिकिंग दिखाई गई है. यह एक अंधी मां के सफ़र को दिखाती है, जो छिपे हुए सच, बढ़ते खतरों और अनजान मदद करने वालों के इर्द-गिर्द घूमती है. यहां उम्मीद को लगातार अंधेरे के खिलाफ डटे रहना पड़ता है.
इसमें इश्वक सिंह ने गोकुल की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी के गायब होने से जूझ रहा है. वहीं जतिन सरना ने कबीर का किरदार निभाया है, जो लापता लड़कियों की जांच की जिम्मेदारी उठाने वाले अधिकारी का किरदार निभाते हैं. इसके अलावा फिल्म में स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम भी इस शानदार कास्ट का हिस्सा हैं. गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…