Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर कहा कि आज उनका लखनऊ में बड़ा इवेंट है, वह उसी पर फोकस करेंगी, बाद में प्रतिक्रिया देंगी.
नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया
Tanushree Dutta Reaction on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनके निधन की खबर सामने आई है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है, लेकिन इस बीच तनुश्री दत्ता का रिएक्शन चर्चा में आ गया है.
नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनते ही तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा – ‘मैंने सुना है, मुझे खबर मिल गई है. लेकिन आज मेरा काम का दिन है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर फोकस करना चाहती हूं.’ तनुश्री ने आगे कहा, ‘यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है, क्योंकि मेरा इवेंट बहुत बड़ा और जरूरी है. मैंने पूरे दिन की प्लानिंग कर रखी थी, लाइव आना था, कंटेंट पोस्ट करना था. अब चिंता हो रही है कि शाम को सारा मीडिया ईविल डेड में इंटरेस्ट लेगा. जब मुझे समझ आएगा कि कैसी प्रतिक्रिया देनी है, तब मैं स्पष्ट जवाब दूंगी. फिलहाल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’
‘EVIL DEAD’ TANUSHREE DUTTA REACTS TO NANA PATEKAR’S PASSING Offers condolences to his family; says, “MEDIA FOCUS WILL BE ON HIM — EVIL DEAD” #NanaPatekar #TanushreeDutta https://t.co/oA0bTFRZcP
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) October 8, 2026
तनुश्री के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे असंवेदनशील बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पुराने विवाद के कारण उन्होंने ऐसा कहा.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: उदिति ने गुल्लू को कहा ‘चोर’, जवाब में EX पर पहुंची बात; फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
साल 2018 में MeToo आंदोलन के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीस’ के गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और डांस सिखाने के बहाने बदतमीजी की थी. तनुश्री ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में कोर्ट ने केस बंद कर दिया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि नाना के कहने पर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था.
ये भी पढ़ें: टीवी के राम, अब बने दशरथ… दूरदर्शन पर छाए थे अरुण गोविल, अब बॉलीवुड में मचाएंगे तहलका!
india vs west indies 2nd t20 match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9…
Kal Ka Rashifal 09 October 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए करियर और…
IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…
Haryana school safety audit: हरियाणा में एक सरकारी स्कूल की मेहराब गिरने से एक 11…
Delhi metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की जान कहा जाता है. रोजाना लाखों…
चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…