Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह और गुल्लू यानी कुशल तंवर के बीच घर के काम को लेकर बहस हो गई. शुरुआत में मामला सिर्फ घर के काम और एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों तक था, लेकिन थोड़ी देर बाद बात उदिति की पर्सनल लाइफ तक पहुंच गई.
चोर वाले कमेंट पर शुरू हुई बहस
बहस की शुरुआत तब हुई जब गुल्लू ने उदिति से पूछा कि उन्होंने उन्हें ‘चोर’ क्यों कहा. इस पर उदिति ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं ये कह रही थी कि जो आप पर टैग लगा है, आप चुराकर खाते हो.’ इसके बाद गुल्लू ने जवाब देते हुए कहा कि हर किसी पर कोई न कोई टैग लगा होता है. उन्होंने कहा, ‘किसी पर एक्स का टैग लगता है, किसी पर चोर का.’
उदिति ने एक्स का जिक्र करने पर जताई नाराजगी
गुल्लू के ‘एक्स’ वाले कमेंट के बाद उदिति काफी नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि बहस के बीच उनकी पर्सनल लाइफ को क्यों लाया जा रहा है. उदिति ने गुल्लू से पूछा, ‘आप पर्सनल क्यों जा रहे हो? आपको लगता है कि मेरे एक्स की बात करके आप स्मार्ट लगोगे?’ उदिति ने आगे कहा कि वह भी गुल्लू की पुरानी बातों को यहां नहीं ला रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारा रोडीज, स्प्लिट्सविला यहां नहीं ला रही हूं. तुमने एक्स क्यों लाया?’
Gullu made Arishfa ticktok cry yesterday now it’s time for her besti Uditi Singh Gullu made the topic on point and taught this beautiful cute Uditi a good lesson of backstabbing Gullu Cooked uditi part 2 😂😂 https://t.co/ty9ZmjjddT
— DarkX (@dark_x0101) October 7, 2026
रो पड़ीं उदिति सिंह
बहस बढ़ने के बाद उदिति वहां से चली गईं और वॉशरूम में जाकर रोने लगीं. उन्हें रोता देखकर अरिशफा खान उनके पास पहुंचीं और उन्हें संभालने की कोशिश की. इसके बाद घर में भी इस बात को लेकर चर्चा हुई. कुछ घरवालों ने गुल्लू को समझाया कि उन्हें बहस के दौरान उदिति की निजी जिंदगी का जिक्र नहीं करना चाहिए था. बाद में गुल्लू ने उदिति के पास जाकर अपनी बात के लिए माफी भी मांगी.
करण वाही से जुड़ा है उदिति का अतीत
उदिति सिंह पहले भी ‘बिग बॉस 20’ में अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं. शो में उन्होंने अभिनेता करण वाही के साथ अपने रिश्ते, शादी को लेकर हुई बातचीत और फिर हुए ब्रेकअप का जिक्र किया था. एक एपिसोड में उन्होंने इस ब्रेकअप को ‘ब्लेसिंग इन डिस्गाइज’ यानी मुश्किल समय में मिली एक अच्छी सीख बताया था. वहीं, करण वाही का नाम ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर भी चर्चा में आया था. हालांकि, बाद में करण ने शो में आने की खबरों को खारिज कर दिया था.
ये भी पढ़ें: Nana Patekar Last Wish: मेरे लिए कोई मत रोना…मरने से पहले ऐसा क्यों बोल गए नाना पाटेकर? जानें उनकी आखिरी इच्छा