The Kerala Story 2: इसकी पहली फिल्म साल 2023 में द केरल स्टोरी ने बहुत धमाकेदार प्रदर्शन की थी. इसके बाद अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ काफी सुर्खियों में है. इसमें नए चेहरे शामिल हैं,
द केरल स्टोरी 2 टीजर रिलीज
The Kerala Story 2: बॉलीवुड में ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है. इसका हाल ही में चर्चित फिल्म के सीक्वल का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. इससे पोस्टर से फिल्म की गंभीर और डरावनी थीम की झलक दिखाई दे रही है.
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को विपुल अमृतलाल शाह ने लाया. इसके बाद अब इसका सिक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म का मोशन पीक्चर बुधवार को रिलीज किया गया है. यह फिल्म फरवरी के महीने में लॉन्च होगी. विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म में नए चेहरे शामिल हैं, जो धार्मिक रूपांतरण के विषय को फिर से जीवंत करते हैं.
द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था। वहीं, सीक्वल के निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने की है. ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ फिल्म, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगीय. इस बार नए चेहरों को शामिल किया गया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी.
द केरल स्टोरी में फिल्म में केरल की तीन हिंदू लड़कियों जिसका नाम शालिनी, नीमा, गीतांजलि की कहानी दिखाई गई थी. जिन्हें प्यार में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता है. इसके बाद उन्हें ISIS आतंकी संगठन ज्वाइन करने के लिए अफगानिस्तान भेजा जाता है. इस फिल्म को लेकर दावा किया गया है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बहुत विवाद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब सफलताएं बटोरी.
Indonesia Earthquake: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि गुरुवार का भूकंप, जिसकी शुरुआत…
Donald Trump: ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और जंग ने पूरी…
CBSE Board Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर…
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…