<

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से डिलीट किए गए 67 गाने, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर हरियाणा STF का एक्शन

हरियाणा पुलिस ने 67 गानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. पुलिस का कहना है कि ये गाने गैंगस्टर संस्कृति और अपराध को बढ़ावा देते थे. इसके कारण युवाओं की सुरक्षा को देखते हुए इन्हें हटाया गया है.

Haryana Police Action on 67 Songs: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स  और साइबर यूनिट  ने गैंग कल्चर को बढ़ावा देने वाले 67 गानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है. पुलिस टीमों ने गैंग कल्चर और अपराध के महिमामंडन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कहा है कि कई गाने युवाओं को अपराध, गैंगस्टर और हथियारों की चमकदार छवि दिखाकर गलत रास्ते पर ले जाने में भूमिका निभा रहे थे.

इस कार्रवाई के तहत हरियाणा पुलिस ने यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेज़न म्यूजिक, गाना और जियोसावन जैसे तमाम प्लटफॉर्म्स से 67 गानों को डिलीट करा दिया है या उन्हें ब्लॉक करा दिया है. टीम का कहना है कि ये गाने अपराध और हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे. उनका कहना है कि ये तो अभी शुरुआत है, अभी और बड़ी कार्रवाईयां की जानी बाकी हैं. 

हरियाणा डीजीपी का बयान

बता दें कि हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध को रोकना नहीं बल्कि युवाओं को अपराध की दुनिया में जाने से रोकना भी है. उन्होंने कहा कि गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों में अपराधियों हीरो की तरह दिखाया जातता है. उनकी झूठी शानदार जिंदगी लोगों के सामने पेश की जाती है. हालांकि उनकी जिंदगी की मुश्किलों, खतरों और कानून के शिकंजों के बारे में नहीं बताया जाता, जो कि हकीकत है.

डीजीपी अजय सिंघल की अपील

डीजीपी अजय सिंघल ने लोगों, युवाओं और कलाकारों से अपील की है कि वे इस तरह के गाने न बनाएं और युवाओं को गुमराह करने वाला कंटेंट न बनाएं. हरियाणा पुलिस ने अपनी नितियों को साफ कर दिया है कि कोई भी प्लेटफॉर्म अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री नहीं दिखा या चला सकता.

STF IG ने दी चेतावनी

एसटीएफ के आई जी सतीश बालन ने चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं पर डिजिटल कंटेंट का काफी असर पड़ता है. इसके कारण गायकों, गीतकारों और क्रिएटर्स कंटेंट बनाते समय ध्यान रखें कि गैंगस्टर, हिंसा औ हथियारों का महिमामंडन न किया जाए. ऐसे कंटेंट के कारण अपराध की साच को बढ़ावा मिलती है. 

सोशल मीडिया पर पैनी नजर

एसटीएफ टीम और साइबर टीम उन लोगों पर भी कड़ी नजर रख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट को शेयर करते हैं या उसे लाइक करते हैं. पुलिस का उद्देश्य है कि जो गैंगस्टर इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं, उनसे युवाओं को बचाकर सही दिशा में लाया जा सके. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST