The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. पेड प्रीव्यूज समेत फिल्म ने 46.25 करोड़ कमाए और पहले वीकेंड में 92 करोड़ से ज्यादा जुटाए.
द पैराडाइज़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
The Paradise Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. कई बार दो बड़ी फिल्में आमने-सामने आने के बावजूद शानदार कमाई करती हैं, तो कभी एक फिल्म दूसरी पर पूरी तरह भारी पड़ जाती है. इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला. इस बीच नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से 11.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन का कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पेड प्रीव्यूज समेत फिल्म की शुरुआती कमाई 46.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने करीब 15.70 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 92 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.
अब फिल्म के पांचवें दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, रात 10:30 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दौरान 18.1 प्रतिशत दर्ज की गई. इन शुरुआती आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 97.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि दिन का अंतिम कलेक्शन इससे अलग हो सकता है.
फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. ‘द पैराडाइज’ की कहानी एक ऐसे किरदार और उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशनल पहलुओं का मेल देखने को मिलता है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसकी नजर अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है.
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…