Live TV
Search
Home > मनोरंजन > The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. पेड प्रीव्यूज समेत फिल्म ने 46.25 करोड़ कमाए और पहले वीकेंड में 92 करोड़ से ज्यादा जुटाए.

Written By:
Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Mobile Ads 1x1

The Paradise Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है. कई बार दो बड़ी फिल्में आमने-सामने आने के बावजूद शानदार कमाई करती हैं, तो कभी एक फिल्म दूसरी पर पूरी तरह भारी पड़ जाती है. इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला. इस बीच नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

पहले वीकेंड में ‘द पैराडाइज’ का जलवा

नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी पैदा की. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से 11.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन का कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पेड प्रीव्यूज समेत फिल्म की शुरुआती कमाई 46.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चौथे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और इसने करीब 15.70 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 92 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

मंडे टेस्ट में भी जारी रहा सफर

अब फिल्म के पांचवें दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, रात 10:30 बजे तक ‘द पैराडाइज’ ने करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दौरान 18.1 प्रतिशत दर्ज की गई. इन शुरुआती आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 97.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि दिन का अंतिम कलेक्शन इससे अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें:  Rise And Fall 2: LIVE शो में गुंडागर्दी! पहले धक्का-मुक्की, फिर फाड़े गए कपड़े… शहजाद पूनावाला को कुर्ता पकड़कर घसीटा; Video वायरल

‘द पैराडाइज’ की कास्ट और कहानी

फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. ‘द पैराडाइज’ की कहानी एक ऐसे किरदार और उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशनल पहलुओं का मेल देखने को मिलता है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसकी नजर अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है.

ये भी पढ़ें: Vidya Balan Kissing Moment Viral: सरेआम पति को Liplock करती नजर आईं विद्या बालन, पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ रोमांटिक मोमेंट; तस्वीरें हुईं वायरल

MORE NEWS