Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Rise And Fall 2: LIVE शो में गुंडागर्दी! पहले धक्का-मुक्की, फिर फाड़े गए कपड़े… शहजाद पूनावाला को कुर्ता पकड़कर घसीटा; Video वायरल

Rise And Fall 2: LIVE शो में गुंडागर्दी! पहले धक्का-मुक्की, फिर फाड़े गए कपड़े… शहजाद पूनावाला को कुर्ता पकड़कर घसीटा; Video वायरल

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला से हाथापाई कीn तो उन्हें शो से निकाला गया. इसके विरोध में स्वरा भास्कर ने शो छोड़ने की धमकी दी, करण पटेल ने समर्थन किया.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-28 16:29:51

Mobile Ads 1x1

Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2′ (Rise And Fall 2) में एक कंटेस्टेंट सिवेत तोमर को पॉलिटिकल एनालिस्ट शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर कर दिया गया. इसके बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने शो छोड़ने की धमकी दी. शो के एक और कंटेस्टेंट करण पटेल (Karan Patel) ने भी स्वरा की बात का समर्थन किया. यह झगड़ा ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस की घोषणा के बाद हुआ. यह मुकाबला यह तय करने के लिए था कि टॉवर के अंदर सबसे ज्यादा पावर किसके पास होगी. ‘अल्टीमेट रूलर’ को गेम के सबसे बड़े फैसले लेने थे और साथ ही एक हफ्ते के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहता. लेकिन रेस शुरू होने से पहले, रूलर्स को सबसे कमजोर फैसला लेने वाले व्यक्ति की पहचान करनी थी और उस कंटेस्टेंट को रेस से बाहर करना था.

टास्ट के दौरान हुई तीखी बहस 

जब वोटिंग शुरू हुई, तो कई रूलर्स ने सिवेत तोमर को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला बताया. वोटिंग से सिवेत तोमर और शहजाद के रिश्तों में आए बदलाव का भी पता चला. सिवेत तोमर ने कहा, ‘एक डरपोक… वह मेरी पीठ पीछे कहता है कि वह मेरा सपोर्ट करना चाहता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मजबूत इंसान वह होता है जिसके सामने आप हाथ जोड़कर सपोर्ट मांगते हैं, जब मैं स्वरा के सामने खड़ा होता हूं.’ शहजाद और तेज प्रताप यादव के लिए उनका संदेश भी सीधा था.’

अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट 

सिवेत तोमर (Siwet Tomar) को सभी कंटेस्टेंट ने मिलकर ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस से बाहर कर दिया गया. फिर उन्हें उस रूलर का नाम बताने का एक आखिरी मौका दिया गया जिसे वह सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानते थे और उन्होंने शहजाद को चुना. इसके बाद शहजाद ने करण का नाम लिया, करण ने स्वरा को चुना और स्वरा ने राज को चुना. इस तरह प्रियंका, तेज प्रताप यादव और इरीना ‘अल्टीमेट रूलर’ के ताज के लिए पहले तीन दावेदार बने.

यहां देखें वीडियो : 

हाथापाई में बदल गई बहस 

जब पावर का समीकरण ठीक होता दिख रहा था, तभी सिवेत ने कहा था कि ‘वह स्वरा से कभी बात नहीं करेंगे, उन्हें उनके साथ बैठे हुए देखा गया’. शहजाद ने अचानक आए बदलाव और स्वरा के साथ बन रहे समीकरण पर सवाल उठाए और इसे Double Standards करार दिया. बहस बढ़ गई और सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया. इस दौरान शहजाद घायल हो गया और उसके कपड़े भी फट गए.

ये भी पढ़ें: Vidya Balan Kissing Moment Viral: सरेआम पति को Liplock करती नजर आईं विद्या बालन, पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ रोमांटिक मोमेंट; तस्वीरें हुईं वायरल

नियम तोड़ने के बाद शो से बाहर हुए सिवेत 

टॉवर के अंदर शारीरिक हिंसा की सख्त मनाही है, इसलिए तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और गेम में सिवेत का सफर अचानक खत्म हो गया. इसके बाद भी विवाद जारी रहा है. स्वरा और करण पटेल ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘मामले के बढ़ने में शहज़ाद की उकसावे वाली हरकत की भी भूमिका थी. दोनों ने सिवेट के साथ ही बाहर जाने का फैसला किया’.

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड स्टार्स के घरों पर Income Tax का रेड, रकुल प्रीत समेत कई नाम शामिल; ‘दृश्यम’ के मेकर्स भी फंसे

MORE NEWS