Pune Murder Case: पुणे के हिंजवड़ी में पीजी में रहने वाले युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं एक लड़की को भी मारने की कोशिश की गई लेकिन वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई.
पुणे मर्डर केस
Pune Murder Case: पुणे के हिंजवड़ी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक लव ट्रायंगल ने खूनी अंजाम ले लिया. पीजी में रहने वाले युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि युवती पर भी जानलेवा हमला किया गया. आरोपी ने इतनी क्रूरता दिखाई कि मृतक पर एक-दो नहीं बल्कि 13 से 14 बार लोहे की रॉड से वार किए. पूरी वारदात पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हिंजवड़ी स्थित सात मंजिला पीजी में पिछले चार दिनों से सागर गायकवाड़ मैनेजर के रूप में काम कर रहा था. बुधवार रात निकिता शिवाजी दनाने एक महीने के लिए पीजी में रहने आई थी. उसने पीजी संचालक को बताया था कि सागर उसका प्रेमी है. इसके बाद सागर ने निकिता को तीसरी मंजिल के कमरे नंबर 310 में ठहराया.
अगले दिन दोपहर दिनेश महादेव झांबरे नाम का युवक पीजी पहुंचा. उसने कहा कि उसे सागर से मिलना है और उसकी प्रेमिका निकिता यहीं रह रही है. कर्मचारियों ने बताया कि सागर तीसरी मंजिल पर है. इसके बाद दिनेश खुद तीसरी मंजिल पर पहुंच गया. कुछ ही देर में वहां से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. जब लोग मौके पर पहुंचे तो सागर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और दिनेश लोहे की रॉड से लगातार उस पर हमला कर रहा था. आरोपी ने निकिता पर भी जानलेवा हमला किया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिनेश और निकिता के बीच स्कूल के समय से प्रेम संबंध थे. बाद में दोनों बीसीए की पढ़ाई के लिए पुणे आए. इसी दौरान निकिता और सागर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी बात से नाराज होकर दिनेश ने दोनों की हत्या की साजिश रची। हमले में सागर गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल निकिता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी वारदात पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सागर पर लोहे की रॉड से 13 से 14 वार किए. सीसीटीवी फुटेज में हमले की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है. पुलिस ने आरोपी दिनेश महादेव झांबरे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: हर्षवर्धन राणे, संजीदा शेख को कर रहे डेट? सोशल मीडिया की पोस्ट से बढ़ी अटकलें, शेयर कीं तस्वीरें
IND vs NZ 4th T20I: क्या चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी…
Delhi Crime: दिल्ली के ज्वालापुरी में छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने…
ये 7 सवाल मरीज़ों और परिवारों को डॉक्टर से सही बात पूछने और इलाज की…
Prasidh Krishna Caste: क्या भारतीय क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा की जाति की जानकारी सार्वजनिक है? जानें…
Delhi Lahori Gate 2.3 crore Robbery:चर्च मिशन पुलिस स्टेशन इलाके में चार क्रिमिनल एक ऑफिस…
IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 30…