होम / करवा चौथ की पूजा के लिए नई नवेली दुल्हनें बन ये एक्ट्रेसेस निकली Anil Kapoor के घर, देखें तस्वीरें

करवा चौथ की पूजा के लिए नई नवेली दुल्हनें बन ये एक्ट्रेसेस निकली Anil Kapoor के घर, देखें तस्वीरें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 13, 2022, 10:28 pm IST

Karwa Chauth Celebrations at Anil Kapoor Home: आज पूरे देश में करवा चौथ काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कईं लेडीज़ अपने करवा चौथ लुक की फोटो शेयर कर रहीं हैं। तो वहीं, ग्लैमर वर्ल्ड भी इस त्यौहार से पीछे नहीं है। जहां देश की औरतें सुबह से ही पति के लिए कठिन व्रत कर रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारों की पत्नी भी करवा चौथ की पूजा के लिए सज-धज कर तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक, कईं सेलेब्रिटी वाइफ अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर पहुंचीं है, जहां सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने करवा चौथ सेलिब्रेशन होस्ट किया।

अनिल कपूर के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि लाल रंग की साड़ी में तैयार हुए खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) खूबसूरत लग रहीं हैं। हाथ में पूजा की थाली लिए शिल्पा अनिल कपूर के घर पहुंचीं। गले में हरे रंग के हीरो का हार और हाथ में चूड़ा पहने शिल्पा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह ही दिखाई दे रहीं थीं।

रवीना टंडन

शिल्पा के साथ ही इंडस्ट्री में उनकी अच्छी दोस्त मानी जाने वाली रवीना टंडन (Raveena Tondon) की अनिल कपूर के घर पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। रवीना टंडन केसरिया रंग की साड़ी में बिल्कुल बिंदास अंदाज में पहुंचीं। बालों को देसी स्टाइल में बन बना कर उन्हें सफेद फूलों से सजाया। रवीना का लुक 90 के दशक के उनके लुक की याद दिला रहा है। ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए रवीना ने गले में हैवी चोकर स्टाइल ज्वेलरी पहनी।

महीप कपूर

जहां अधिकतर एक्ट्रेस साड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंची, भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Mahip Kapoor) लीक से हटकर शरारा में दिखाई दीं।

नीलम कोठारी

मल्टीकलर ट्रेडिशनल आउटफिट में नीलम कोठारी (Neelam Kothari) भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंचीं।

नताशा दलाल

वरुण धवन (Varun Dhawan) की पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) भी इस पूजा सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। पिंक कलर की शरारा में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

ये भी पढ़े: Karva Chauth के दिन प्रेग्नेंट Alia Bhatt को सास Neetu Kapoor ने खास तरीके से किया विश, देखें ये पोस्ट – India News

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT