<
Categories: मनोरंजन

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर मचेगा धमाल, ‘तेरे इश्क में’ और ‘मस्ती 4’ समेत रिलीज होगी ये बड़ी फिल्में

इस हफ्ते का ओटीटी कैलेंडर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है. चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, रोमांस या फिर स्पेस साइंस, आप अपनी पसंद के अनुसार अपना वीकेंड प्लान कर सकते है.

OTT Releases This Week: जनवरी 2026 का तीसरा हफ्ता ओटीटी (OTT) प्रेमियों के लिए मनोरंजन की सौगात लेकर आया है. 19 से 25 जनवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और जी 5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. अगर आप घर बैठे रोमांस और हंसी का मजा लेना चाहते है, तो इस हफ्ते की लिस्ट आपके लिए काफी मजेदार होने वाली है. 

 तेरे इश्क में 
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज होने वाली है. धनुष और कृति सेनन की यह फिल्म एक गहर प्रेम की कहानी है. इसे ‘रांझणा’ फिल्म का (Spiritual Successor) भी कहा जा रहा है. फिल्म में शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति) की जिंदगी के उतार-चढ़ाव और जुनून को दिखाया गया है. थियेटर्स में धूम मचाने के बाद, यह फिल्म 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

स्पेस जेन चंद्रयान
विज्ञान और देशभक्ति में रुचि रखने वालों के लिए ‘स्पेस जेन चंद्रयान’ एक बेहतरीन तोहफा है. यह सीरीज इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों के संघर्ष और उनकी जीत की कहानी कहती है. इसमें चंद्रयान-2 की असफलता के बाद वैज्ञानिकों के टूटे हौसले और फिर चंद्रयान-3 के साथ मिली ऐतिहासिक सफलता को बहुत ही बारीकी से दिखाया गया है. नकुल मेहता और श्रिया सरन स्टारर यह सीरीज 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होगी. 

मस्ती 4 
हंसी और मस्ती का तड़का लगाने के लिए ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘मस्ती 4’ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मशहूर तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है. यह एक एडल्ट-कॉमेडी फिल्म है जो शादीशुदा जिंदगी की बोरियत और उससे जुड़ी मजेदार उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 23 जनवरी से जी5 (ZEE5) पर देखी जा सकेगी. 

गुस्ताख इश्क 
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी पहली बार एक अनोखी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में साथ नजर आने वाली है. विजय वर्मा, जो अक्सर अपने डार्क और संजीदा किरदारों के लिए जाने जाते है, इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग अवतार (look) में दिखेंगे. यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की पेचीदगियों और प्यार के जुनून को दर्शाती है. फातिमा सना शेख के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक होगी. यह फिल्म 24 जनवरी को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होगी, और माना जा रहा है कि यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी रोमांटिक रिलीज साबित हो सकती है.

बिंदिया के बाहुबली: सीजन 2 
अगर आप देसी तड़के वाले क्राइम ड्रामा (crime drama)और राजनीति से जुड़ी कहानियों के शौकीन है, तो ‘बिंदिया के बाहुबली’ का दूसरा सीजन आपके लिए ही होगा . पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, मेकर्स इसका नया सीजन लेकर आए है. इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा खौफनाक और सस्पेंस से भरी होगी, जहां सत्ता की कुर्सी के लिए खून-खराबा और साजिशें और भी गहरी हो जाएंगी. इस सीरीज का प्रीमियर 21 जनवरी को अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर होने जा रहा है.

चीकाटिलो 
सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए शोभिता धूलिपाला की सीरीज ‘चीकाटिलो’ एक मस्ट-वॉच (Must-Watch) है. शोभिता अपनी शानदार एक्टिंग और रहस्यमयी किरदारों के लिए मशहूर है और इस सीरीज में भी वह एक ऐसी गुत्थी सुलझाती नजर आएंगी जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी. ‘चीकाटिलो’ एक डार्क सस्पेंस थ्रिलर है, जो आपको आखिरी पल तक अपनी स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर देगी. यह सीरीज 23 जनवरी को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Mansi Sharma

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST