Toxic Song Release: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के लिए काफी इंतजार किया जा रहा है. फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज कर दिया गया है. इसमें वीडियो जारी नहीं की गई है, जिसके कारण फैंस निराश हुए हैं.
टॉक्सिक का गाना 'तबाही' रिलीज
Toxic Song Release: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का काफी इंतजार किया जा रहा है. मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला. वहीं अब मेकर्स नेफिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया है. ये गाना देख फैंस को ठगा हुआ सा महसूस हो रहा है. दरअसल, गाने का पोस्टर पहले ही रिलीज किया गया था. मेकर्स ने गाने का पोस्टर लगाकर ही ऑडियो रिलीज कर दिया. हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म का वीडियो सॉन्ग रिलीज किया जाएगा, जिससे फिल्म के बारे थोड़ा और हिंट मिल सकता है.
हालांकि मेकर्स ने इसके बिल्कुल विपरीत इसका ऑडियो रिलीज किया है. इसके थंबनेल पर गाने का वही पोस्टर लगाया गया है, जिसे हाल ही में फैंस की जानकारी के लिए रिलीज किया गया था. पोस्टर में यश और कियारा की जोड़ी दिखाई गई है. दोनों समुद्र के किनारे बैठे हुए हैं. अब लोग गाने की रिलीज के बाद कमेंट करते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 2026 का सबसे बड़ा स्कैम, एक ने लिखा कि हम वीडियो सॉन्ग का इंतजार कर रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वीडियो डाल देते तो विशाल मिश्रा के ऑडियो पर कोई ध्यान नहीं देगा. वहीं एक फैन ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि टॉक्सिक के मेकर्स ने फैंस को हिला डाला. एक पैन ने मायूसी जाहिर करते हुए लिखा कि 12 बज गए हैं और वीडियो सॉन्ग अब तक नहीं आया. मेकर्स फैंस के साथ अच्छा नहीं कर रहे हैं. किसी ने इस फिल्म को मास्टरपीस बताया, तो किसी ने विशाल मिश्रा के गाने की जमकर तारीफ की.
बता दें कि यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला धुरंधर के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होगा. दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों फिल्मों को लेकर ही फैंस के बीच तगड़ा बज बना हुआ है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है. इसे हिंदी, तेलुगु और इंग्लिश समेत तमाम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को इंग्लिश में रिकॉर्ड किया गया है. इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है.
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…
Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…
TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…
IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच…
Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…