इंडिया न्यूज़, मुंबई। ईद का नाम सुनते ही बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सालों से सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर अपनी फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करती हैं। ऐसा कई बार हुआ कि बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने ईद को अपने नाम करने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ। हालांकि कोरोना के बाद चीजें बदलती दिख रही हैं।
Tiger Or Salman on EID 2022 ?
Tiger on replacing Salman on EID 2022
लम्बे समय के बाद ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी। 2022 की ईद पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी मेगा बजट एक्शन मूवी ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) लेकर आएंगे, जिसका दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं।
Tiger on replacing Salman on EID 2022
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड की नई जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार बनकर उभर रहे हैं, ऐसे में कई लोगों का मानना है कि टाइगर ही ‘भाईजान’ के असली उत्तराधिकारी हैं। आगे चलकर टाइगर श्रॉफ की फिल्में ही ईद के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
Also Read: Kya Kar Diya Song जैस्मिन भसीन और उमर रियाज का सॉन्ग रिलीज होते ही यूटयूब पर छाया
सलमान खान का करियर अब ढलान की तरफ बढ़ चुका है और ऐसे में इंडस्ट्री को एक नया स्टार चाहिए जो ईद के मौके पर बम्पर ओपनिंग दर्ज कराने में सक्षम हो। नई जनरेशन में ऐसा केवल एक ही स्टार नजर आ रहा है और वो टाइगर श्रॉफ हैं।
Tiger on replacing Salman on EID 2022
बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ ने इस बारे में मीडिया से बात की है और कहा है कि ईद के मौके पर फिल्म लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। टाइगर श्रॉफ के अनुसार, ‘हीरोपंती 2 मेरी पहली मूवी है, जो ईद पर रिलीज हो रही है। ईद का मतलब सलमान खान सर हैं क्योंकि वो लम्बे समय से इस त्योहार पर अपनी फिल्में लाते रहे हैं।
Also Read: RRR Hindi Box Office: ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ से ज्यादा कमाएंगे Jr. NTR और Ram Charan
मुझे पता है कि उनके जैसी ओपनिंग दर्ज कराना आसान नहीं है लेकिन यह मेरे लिए बड़ा मौका है। मैं इस ईद दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करूंगा। इस ईद मुझ पर काफी प्रेशर रहेगा लेकिन दर्शकों का प्यार इस प्रेशर को कम कर देगा। मैं खुश हूं कि मैं अपनी फिल्म ईद पर रिलीज पा रहा हूं।’
Also Read: Rashami Desai Spotted At Naagin 6 Set लाल नागिन का किरदार निभाने वाली हैं रश्मि देसाई
Also Read: Shivangi Joshi And Mohsin Khan Upcoming Project नए प्रोजेक्ट में फिर साथ आएंगे नजर
Also Read: Emraan Hashmi Birthday बॉलीवुड का सीरियल किसर आज मना रहा है अपना 43th बर्थडे