<
Categories: मनोरंजन

Tiger Shroff की इस फिल्म ने सभी फिल्मों को पछाड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

फिल्म की ऐसी बंपर कमाई देख रह जाएंगे हैरान, आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

BAAGHI 4: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म  बागी 4 (Baaghi 4) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. दर्शक इस फिल्म को जोरों-शोरों से पसंद कर रहे हैं. यहां तक की मूवी की बुकिंग को लेकर लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता टाइगर श्रॉफ  (Tiger Shroff) और संजय दत्त अपनी फिल्म को लेकर विभिन्न जगहों पर शानदार प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं. बागी 4 खास तौर से युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. इसके साथ ही फिल्म बच्चों के बीच में भी काफी फेमस हो गई है. लेकिन मूवी की कमाई के दौरान वीकेंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. जिससे देखकर आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी. 

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म की कमाई देखकर आप चौंक जाएंगे. ओपनिंग वीकेंड पर बागी 4 (Baaghi 4) ने 30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से बाहर हो जाएगी. लेकिन असली चमकत्कार तो दूसरे शनिवार को देखने को मिला. जब, बागी 4 (Baaghi 4) ने ऊंची छलांग लगाते हुए सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. जिस किसी ने भी ये कलेक्शन देखा उसकी आंखे फटी की फटी रह गई.

बागी 4 ने कितना किया कलेक्शन

साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन ग्रांडसन नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि 9वें दिन इस फिल्म ने लगभग 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये कमाई बाकी दिनों की तुलना से काफी ज्यादा है. बागी 4 (Baaghi 4) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने राहत की सांस जरूर ली है. चलिए अब बात करते हैं फिल्म के हर दिन की कमाई के बारे में.

फिल्म की प्रतिदिन कमाई

बागी 4 ने पहले दिन अच्छी कमाई के साथ शुरुआत की. फिल्म ने 13.20 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया था. दूसरे दिन 11.34 करोड़, तीसरे दिन 12.6 करोड़, चौथे दिन 5.40 करोड़, पांचवे दिन 4.70 करोड़, छठे दिन 3.50 करोड़, सातवें दिन 3 करोड़, आठवें दिन  2 करोड़, और सबसे आखिरी में नौवें दिन 3 करोड़. यानी फिल्म ने अब तक कुल 60 करोड़ के आसपास बंपर कमाई कर ली है. 

फिल्म कास्ट की फींस जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त के साथ-साथ सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी फिल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी. एशियानेट न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, अभिनेता संजय दत्त ने 5.5 करोड़ रुपये लिए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने 1 करोड़ रुपये ही बतौर फीस ली है. 

फिल्म किस चीज पर आधारित है

दर्शकों की बनी पसंदीदा फिल्म बागी 4 साल 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐन्थु ऐन्थु ऐन्थु’ (Ainthu Ainthu Ainthu) पर बेस्ड है. यह फिल्म एक डिफेंस ऑफिसर रॉनी की कहानी को दर्शाती है जो एक हादसे के बाद कोमा से बाहर आते हैं. लेकिन, उसकी प्रेमिका अलीशा (हरनाज़ संधू) की मृत्यु हो जाती है. जबकि आसपास के लोग ऑफिसर रॉनी को ये यकीन दिलाते हैं कि अलीशा कभी थी ही नहीं, और यह सब एक वहम है.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST