क्या वे शादी से पहले भी इतनी अमीर थीं और उनकी नेटवर्थ क्या थी? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इन सभी चीजों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं टीना अंबानी के बारे में सबकुछ.
Tina Ambani News: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ने की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Enforcement Directorate (ED) टीना को नया समन भेजेगी और पूछताछ भी कर सकती है. मनी लॉन्ड्रिंग जांच में टीना को यह समन जल्द ही थमाया जा सकता है. टीना अंबानी को आज हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीना अंबानी का असली नाम क्या है?
क्या वे शादी से पहले भी इतनी अमीर थीं और उनकी नेटवर्थ क्या थी? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इन सभी चीजों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं टीना अंबानी के बारे में सबकुछ.
टीना अंबानी को शादी से पहले टीना मुनीम के नाम से जाना जाता था. लेकिन, साल 1991 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी अनिल अंबानी से शादी हो जाने के बाद टीना अपने आगे मुनीम की जगह अंबानी लगाने लगीं. जिसके बाद से उन्हें टीना अंबानी के नाम से जाना जाता है. शादी से पहले टीना पेशे से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने देस परदेस, कर्ज़, और रॉकी जैसी कई फिल्मों में अपना अहम किरदार निभाया है. टीना का सफर बॉलीवुड में साल 1991 तक ही रहा उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीना अपने समय की बेहद खूबसूरत और एक कामयाब अदाकारा रह चुकी हैं, जिसका नाम कई एक्टर्स के साथ भी जोड़ा जाता है. शादी से पहले टीना के 1980 से 1987 के दौर में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अफेयर की बातें कही जाती हैं. यह मामला काफी समय तक चर्चा में भी रहा है. टीना का संजय के साछ अफेयर होने की बात भी काफी चर्चा में रही है, लेकिन संजय दत्त की आदतों और जीवन के उतार-चढ़ाव के चलते यह रिलेशन सफल नहीं बन पाया.
टीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं, जो फिल्मों में काफी अच्छा काम कर रही थीं. टीना ने न केवल बेशुमार दौलत कमाई है, बल्कि अच्छी शौहरत भी उनके हाथ लगी है. हालांकि, शादी से पहले टीना की नेटवर्थ कितनी थी, इस बात की फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, माना जाता है कि वे इस समय में 2300 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.
अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…
ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…
Monsoon 2026 Forecast: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले गहरी चिंता व्यक्त की…
Who is Praful Hinge: टॉस के वक्त नाम आया, फिर भी नहीं खेल पाए! आखिर…