<
Categories: मनोरंजन

Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले टॉक्सिक ने की ताबड़तोड़ कमाई, एडवांस बुकिंग ने टॉप 10 में दिलाई एंट्री

Toxic Advance Booking: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग के तहत फिल्म ने लगभग 42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं.

Toxic Advance Booking: बड़े पर्दे पर यश की वापसी के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown Ups’ के लिए बज बना हुआ है. फिल्म से जुड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है. फिल्म की रिलीज में अभी एक दिन बाकी है लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि इसका क्रेज काफी जबरदस्त होने वाला है. 21 अगस्त से शुरू हुई ओपनिंग डे की प्री-सेल्स में मंगलवार 25 अगस्त की सुबह तक देशभर में फिल्म के 9 लाख 7 हजार 330 टिकट बिक चुके हैं. खास बात यह है कि सिर्फ पिछले 24 घंटे में 2 लाख 65 हजार 456 टिकट बुक हुए हैं.

इन आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है कि ‘Toxic‘ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर सकती है. फिल्म के पहले दिन भारत में 100 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है.  हालांकि यह रिलीज से पहले के एडवांस बुकिंग आंकड़ों पर आधारित अनुमान है.

एक दिन पहले तक 32 करोड़ की ग्रॉस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक ‘Toxic’ के 17,780 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी थी. सोमवार सुबह 10 बजे तक 6,41,874 टिकट बिके थे. यानी महज एक दिन में 2.65 लाख से ज्यादा नए टिकट बिक गए. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 32.21 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 41.36 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. रिलीज के बाद ऑनसाइट टिकट बिक्री शुरू होने पर कमाई और बढ़ सकती है.

हिंदी में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

यश की फिल्म मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी है लेकिन एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है. मंगलवार सुबह तक हिंदी वर्जन ने 16.40 करोड़ रुपये की ग्रॉस प्री-बुकिंग की थी. वहीं कन्नड़ वर्जन की एडवांस बुकिंग 14.02 करोड़ रुपये रही. बाकी भाषाओं की बात करें तो तेलुगू में करीब 28.26 लाख रुपये, तमिल में 1.15 करोड़ रुपये और मलयालम में लगभग 34.29 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है.

बुक माय शो पर भी जबरदस्त क्रेज

टॉक्सिक को टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोमवार तक यहां फिल्म के 6,82,560 टिकट बिक चुके थे. इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री के मामले में कल्कि 2898 AD और जवान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यश के फैंस का क्रेज देखते हुए कई शहरों में फिल्म के खास शोज रखे गए हैं. मुंबई में सुबह 6 बजे से लेकर रात 11:45 बजे तक के शो उपलब्ध हैं. वहीं टिकट की कीमतें भी सामान्य फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इस फिल्म की टिकट 2400 रुपये तक का बिक रहा है. 

विदेशों में भी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

भारत के अलावा विदेशों में भी टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त माहौल है. ब्रिटेन में फिल्म 400 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जिसे सबसे बड़ी भारतीय रिलीज में से एक माना जा रहा है. अमेरिका में भी प्रीमियर की एडवांस बुकिंग तेज है. ‘वेंकी बॉक्स ऑफिस’ के मुताबिक, अमेरिका में 362 लोकेशन्स और 873 शोज के लिए एडवांस बुकिंग से फिल्म करीब 2,92,541 डॉलर कमा चुकी है. खास बात यह है कि अमेरिका में तेलुगू डब वर्जन की टिकट बिक्री कन्नड़ वर्जन से ज्यादा है.

टॉक्सिक में दिखेंगे ये एक्टर्स

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी. ये एक पीरियड गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसमें यश डबल रोल में दिखाई देंगे. लगभग 800 से 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST

FlyDubai Flight Attack: भारतीय पायलट को मारकर, इजरायल के इस शहर को बर्बाद करना चाहता था ओमानी को-पायलट,  रिपोर्ट में खुलासा

FlyDubai Flight Attack:अल-हम्मामी ने पहले कैप्टन माछर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर प्लेन के…

Last Updated: October 5, 2026 09:27:40 IST

Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: सुनिधि चौहान के सूरत कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के…

Last Updated: October 5, 2026 09:00:23 IST

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: मौसम फिर लेगा करवट! UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…

Last Updated: October 5, 2026 08:28:53 IST