‘Toxic’ Box Office Collections Day 6: भारत की मशहूर फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) में यश (Yash) ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाना शुरू कर दिया है. कियारा आडवाणी और नयनतारा (Kiara Advani And Nayanthara) स्टारर इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. इस बीच, गैंगस्टर ड्रामा को लेकर दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी. इस फिल्म के बारे में काफी चर्चा हुई. इस फिल्म के गानों और ट्रेलर ने दर्शकों को सच में दीवाना बना दिया. इस बीच, अब देखा जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई कैसी है.
कैसा रहा सोमवार का कलेक्शन?
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस कमाई में भारी गिरावट आई. सैकनिल्क के मुताबिक, यश-स्टारर इस फिल्म ने अपने छठे दिन भारत में लगभग Rs 7.45 करोड़ की नेट कमाई की. फिल्म सोमवार को 13,400 शो में दिखाई गई. इस लेटेस्ट कलेक्शन के साथ, भारत में फिल्म का नेट टोटल Rs 221.55 करोड़ हो गया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन Rs 264.80 करोड़ है. फिल्म ने छठे दिन ओवरसीज मार्केट से Rs 2 करोड़ भी जोड़े. विदेशों में हुई कमाई से फिल्म की कुल इंटरनेशनल कमाई 39.25 करोड़ रुपये हो गई है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने अब दुनिया भर में 304.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
इस दिन रिलीज हुई थी टॉक्सिक
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गीतू मोहनदास ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को डायरेक्ट किया है. ‘KGF’ के लिए मशहूर एक्टर यश इसमें लीड रोल में हैं. इस फिल्म में यश के साथ पांच लीडिंग लेडीज देखने को मिली हैं. तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी.
ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका,गैस सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितने बढ़े दाम