<
Categories: मनोरंजन

Saat Samundar Paar controversy: “सात समुंदर पार” गाने पर कैसे विवादों में फंसी तू मेरी मै तेरा फिल्म, आया कोर्ट ने सुनाया फैसला

Saat Samundar Paar controversy: कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मै तेरा रिलीज से पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई है. फिल्म में सात समुंदर पार गाने के यूज पर त्रिमूर्ति फिल्म्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट मे याचिका दायर की. इस पर कोर्ट का फैसला आ गया है.

Saat Samundar Paar controversy: करण जोहर की फिल्म Tu Meri Mai Tera Mai Tera Tu Meri पर रिलीज से पहले ही संकट के बादल छाए नजर आ रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन में ‘सात समुंदर पार’ पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा था. हुआ यूं कि गाने को रैप के साथ बादशाह ने गाया और क्रेडिट ले गए. इससे गाने के ऑनर त्रिमूर्ति फिल्म प्राइवेट लिमिटेड को निराशा हुई और उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन, सारेगामा और बादशाह के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 10 करोड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया. 

कोर्ट ने का आया फैसला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शन्स को लेकर एक निर्णय दिया. कोर्ट ने मंगलवार को कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े मामले में Trimurti Film Pvt. Ltd. को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया. न्यायमूर्ति शर्मिला यू. देशमुख ने कहा कि त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड यह साबित करने में असफल रही कि असाइनमेंट समझौते के तहत सारेगामा इंडिया लिमिटेड को केवल सीमित अधिकार सौंपे गए थे. 

यह था समझौता

त्रिमूर्ति फिल्म ने दलील दी कि वह विश्वात्मा फिल्म और उसके साउंड रिकॉर्डिंग्स की पहली मालिक हैं. साथ ही 1990 के समझौते में केवल सीमित मैकेनिकल/ऑडियो अधिकार दिए थे और अन्य अधिकार उनके पास बने रहे. उन्होंने कहा कि ना तो गाने की परमिशन ली और ना ही कोई रॉयल्टी दी गई. वहीं, Dharma Productions और Sa re ga ma ने इसका विरोध करते हुए कहा कि 1990 में हुआ समझौता पूरा असाइमेंट था. फिलहाल, इस मामले पर अगली सुनवाई 9 जनवरी को होनी है.

हर्जाने की मांग

कॉपीराइट के इस केस में फिल्म बनाने वाली करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन, नमह पिक्चर्स, म्यूजिक लेबल सारेगामा और रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को आरोपी बनाया गया. त्रिमूर्ति ने अपील की है कि उन्हें इस हर्जीने के तौर पर 10 करोड़ रुपए दिए जाएं. इसके अलावा फिल्म में गाने ‘सात समुंदर’ की धुन और लिरिक्स को भी हटाया जाए.

आनंद बख्सी के बेटे का फूटा गुस्सा

बता दें कि ‘सात समुंदर पार’ का संगीत विजू शाह ने तैयार किया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. गाने को मूल रूप से साधना सरगम ने गाया था. जाने माने गीतकार आनंद बख्शी के बेटे ने इंस्टाग्राम पर इस नए रीमिक्स वर्जन को क्रिटिसाइज किया और इसे गलत बताया. उन्होंने गाने के क्रेडिट्स पर भी कमेंट किया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी नए गाने की आलोचना की. फिलहाल, देखना होगा कि अब आगे इस विवाद में क्या नया मोड़ आता है. 

Recent Posts

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST