<
Categories: मनोरंजन

Box Office Collection: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने ‘कांथा’ को चटाई धूल, जानें कैसा रहा ‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म का हाल

Box Office Collection: इस समय थिएटर पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जिनके बीच कमाई का जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. इस समय अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं, फिल्म की कॉमेडी लोगों का दिल जीत रही है. वही इमरान हाशमी की “हक” और रश्मिका मंदाना की “द गर्लफ्रेंड” (The Girlfriend)बुरी तरह पिटती नजर आ रही है.

Box Office Collection: इस समय सिनेमाघर में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है. इन सभी फिल्मों के बीच कमाई का जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. रकुल प्रीत और अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2)अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों का दिल जीत रही है और बाकी रिलीज हुई सभी फिल्मों को धूल चटा रही है. ‘दे दे प्यार दे 2’ के सामने इमरान हाशमी की “हक” (Haq) और रश्मिका मंदाना की “द गर्लफ्रेंड” (The Girlfriend) बुरी तरह पिटती नजर आ रही है. चलिए जानते हैं यहां “दे दे प्यार दे 2” बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Box Office Collection Day 5) के साथ-साथ दुलकर सलमान की “कांथा”, इमरान हाशमी की “हक” रश्मिका मंदाना की “द गर्लफ्रेंड” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5)

रकुल प्रीत और अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अपनी जबरदस्त कॉमेडी की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. सोमवार के दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन कम था, लेकिन मंगलवार के दिन इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पाचवें दिन यानी कल मंगलवार को 5 करोड़ रुपये तक की तबड़तोड़ कमाई की है. फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 44 करोड़ रुपये तक है. 

‘कांथा’ कलेक्शन (Kaantha Box Office Collection Day 5)

दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ थिएटर पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. वीकडेज में इस साउथ फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कल मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. टोटल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म  ‘कांथा’ ने अब तक 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘हक’ कलेक्शन (Haq Box Office Collection Day 8)

7 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक़’ भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है. 12 दिन में इस फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म “हक” 12वें दिन यानी कल मंगलवार को 45 लाख का ही कलेक्शन किया है. टोटल कमाई की बात करें, तो इस फिल्म अब तक सिर्फ 17.75 करोड़ रुपये ही कमाया है.    

‘द गर्लफ्रेंड’ कलेक्शन (The Girlfriend Box Office Collection Day 8)

12 दिन पहले रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को भी लोगों द्वारा कोई खास प्यार नहीं मिला है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अपने रिलीज के 12वें दिन बस 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाी की बात करें, तो यह फिल्म बस अब तक 16.29 करोड़ ही कमा पाई है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST

Aaj ka Mausam: मौसम का महाअलर्ट! खतरनाक साइक्लोन से 17 राज्यों में मचेगी तबाही? IMD ने दी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…

Last Updated: October 26, 2026 07:45:09 IST

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST