Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Anuj Thakur Died: रात को सोए अनुज ठाकुर, सुबह नहीं खुलीं आंखें; 33 साल के टीवी एक्टर की मौत से सदमे में इंडस्ट्री

Anuj Thakur Died: रात को सोए अनुज ठाकुर, सुबह नहीं खुलीं आंखें; 33 साल के टीवी एक्टर की मौत से सदमे में इंडस्ट्री

Anuj Thakur Died: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक जाने से टीवी इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं. दोस्त रूपेश सोनर ने खबर की पुष्टि की.

Written By:
Published: November 2, 2026 13:02:07 IST
Last Updated: November 2, 2026 13:02:07 IST

Mobile Ads 1x1

Anuj Thakur Died: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक दुनिया छोड़ने की खबर से टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. अनुज ने कई टीवी सीरियल्स में काम करके अपनी पहचान बनाई थी. उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनर ने दी है. अनुज की मौत कैसे हुई, इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है.

33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अनुज ठाकुर के अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के लोगों में शोक है. इतनी कम उम्र में उनके जाने की खबर से हर कोई हैरान है. उनके दोस्त रूपेश सोनर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि अनुज अब उनके बीच नहीं हैं. अनुज उनके लिए सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि छोटे भाई जैसे थे. रूपेश ने बताया कि उन्होंने अनुज के साथ कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी. उन्होंने अनुज के शुरुआती संघर्षों को करीब से देखा था और उनके पूरे सफर के गवाह रहे थे. उन्होंने लिखा कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है और अनुज को इतनी जल्दी खोना बेहद दुखद है.

सुबह 4:30 बजे आया था दौरा

अनुज की मौत को लेकर उनके दोस्त रूपेश सोनर के मुताबिक, अनुज का निधन करीब तीन दिन पहले हुआ था. रूपेश ने बताया कि उन्हें परिवार से मिलने पर पता चला कि अनुज को सुबह करीब 4:30 बजे सोते समय दौरा पड़ा था. उसी समय उनके मोबाइल का अलार्म बजा. अलार्म बजने पर उनकी मां उन्हें जगाने पहुंचीं, लेकिन अनुज नहीं उठे. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हालांकि, मौत से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि और मेडिकल रिपोर्ट सामने आना बाकी है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

इन टीवी सीरियल्स में किया था काम

अनुज ठाकुर ने टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स के जरिए अपनी पहचान बनाई थी. उन्होंने ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बंधन सात जन्मों का’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे शोज में काम किया था. अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था. उनके अचानक निधन से फैंस भी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ पर होने वाला था टाइगर शॉर्फ जैसा हमला? दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार; मचा हड़कंप

MORE NEWS