<
Categories: मनोरंजन

उदित नारायण ने पहली पत्नी का निकलवा दिया था गर्भाशय! रंजना नारायण झा का बड़ा आरोप- ‘धोखे से की शादी; बिना तलाक दिए…’

Udit Narayan Controversy: उदित नारायण एक बड़े विवाद में फंस गए है. उनकी पहली पत्नी रंजना झा ने आरोप लगाया है कि उदित ने धोखे से उनका गर्भाशय निकलवा दिया ताकि वे कभी मां न बन सकें. रंजना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि उदित इन आरोपों को झूठा और बदनाम करने वाली साजिश बता रहे है.

Udit Narayan Controversy: मशहूर गायक उदित नारायण की निजी जिंदगी एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई है. उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर ऐसे आरोप लगाए है, जिन्हें सुनकर हर कोई दंग है.  रंजना का कहना है कि उनके साथ न केवल धोखे से दूसरी शादी की गई, बल्कि उनके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हुआ है. इस मामले ने सोशल मीडिया से लेकर पूरे बॉलीवुड गलियारों में खलबली मचा दी है. जहां उदित नारायण अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते है, वहीं इन आरोपों ने उनकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.  रंजना की पुलिस शिकायत के बाद अब यह कानूनी लड़ाई एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले चुकी है.

पुलिस में शिकायत और साजिश का आरोप

मशहूर गायक उदित नारायण और उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा के बीच का विवाद अब एक बहुत ही गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है.  रंजना झा ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाने में उदित नारायण, उनकी दूसरी पत्नी दीपा और उनके दो भाइयों के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.  रंजना का आरोप है कि इन सबने मिलकर उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश रची ताकि उन्हें कभी मां बनने का सुख न मिल सके.

धोखे से ऑपरेशन और सालों बाद हुआ खुलासा

रंजना झा के अनुसार, यह पूरी घटना साल 1996 की है जब उदित नारायण के दो भाई उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले गए थे.  रंजना का आरोप है कि वहां उनकी जानकारी और मर्जी के बिना डॉक्टरों से मिलकर उनका गर्भाशय (Uterus) निकलवा दिया गया.  चौंकाने वाली बात यह है कि रंजना को इस बात का पता उस वक्त नहीं चला.  उन्हें इस धोखे के बारे में कई सालों बाद तब पता चला जब वे किसी दूसरी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास गई और जांच में उनका गर्भाशय गायब मिला.  रंजना का दावा है कि जब यह सब हुआ, तब अस्पताल में उदित की दूसरी पत्नी दीपा भी वहां मौजूद थी.

शादी का विवाद और पुरानी कानूनी लड़ाई

इन दोनों के बीच रिश्तों की यह कड़वाहट और कानूनी लड़ाई काफी पुरानी है.  रंजना का कहना है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उदित नारायण से हुई थी.  उनका आरोप है कि उदित ने उन्हें बिना तलाक दिए ही मुंबई में दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली, जो कानूनन गलत है.  रंजना पहले भी गुजारा भत्ते (Maintenance) के लिए कोर्ट के चक्कर काट चुकी है.  फरवरी 2025 में इस मामले को लेकर उदित नारायण कोर्ट में पेश भी हुए थे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया क्योंकि उदित ने रंजना की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था.

उदित नारायण का पक्ष और आरोपों का खंडन

दूसरी ओर, उदित नारायण इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बता रहे है.  उनके करीबियों का कहना है कि उदित नारायण हर महीने रंजना को 25,000 रुपये का गुजारा भत्ता देते है ताकि वे अपना जीवन अच्छे से जी सकें.  इसके अलावा, उदित ने रंजना के नाम पर करोड़ों रुपये का घर, कीमती गहने और जमीन भी की है.  उदित नारायण का पक्ष है कि रंजना केवल उन्हें बदनाम करने और उनसे मोटी रकम ऐंठने के लिए इतने सालों बाद इस तरह के झूठे और गंभीर आरोप लगा रही है.  फिलहाल पुलिस इस 30 साल पुराने मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
Mansi Sharma

Recent Posts

shakti Bill: 3 साल की सजा और… महिलाओं के खिलाफ पर जीरो टॉलेरेंस, शक्ति कानून बिल पास, जानें 10 अहम बिंदु

Shakti Bill Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम माने जा रहे…

Last Updated: March 25, 2026 17:58:44 IST

Ram Navami Holidays 2026: यूपी में राम नवमी का अवकाश, स्कूल और बैंक से लेकर क्या-क्या रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया…

Last Updated: March 25, 2026 17:56:41 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं फॉर्च्यूनर? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका…

Last Updated: March 25, 2026 17:50:36 IST

कैमरा में दमदार हैं OnePlus Nord 6 vs iPhone 16 Plus, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

हालांकि, OnePlus Nord 6  को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, अप्रैल…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:42 IST

पापड़ में छिपा ‘झापड़’ ढूंढना नहीं है आसान, 15 सेकेंड में सिर्फ तेज नजर वाले ही जीतेंगे ये चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:52 IST

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

Jacqueline Fernandez: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भावुक…

Last Updated: March 25, 2026 17:35:02 IST