<

Rajpal Yadav को लेकर प्रेमानंद जी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी? इसलिए दी थी एक्टर को यह खास सलाह

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन अब जल्दी ही उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इसी दौरान राजपाल यादव का एक पूराना वीडियो इंटरनेट पर फिर वायरल हो रहा, इसमें एक्टर प्रेमानंद महाराज के साथ नजर आ रहे हैं.

Rajpal Yadav-Premanand Maharaj: बॉलीवुड के आइकॉनिक कॉमेडी किंग कहलाए जाने वाले एक्ट राजपाल यादव इस समय बड़े विवाद में फंसे हुए है और तिहाड़ जेल में मौजुद हैं लेकिन अब जल्दी ही उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. लेकिन इस दौरान राजपाल यादव के फैंस और इंडस्ट्री में उनके फ्रेंड्स और को-एक्टर उनका सपोर्ट कर रहे हैं. सोसल मीडिया पर राजपाल यादव ट्रेंड कर रहे हैं, इसलिएस इस दौरान राजपाल यादव का एक पूराना वीडियो भी इंटरनेट पर फिर वायरल हो रहा, जिसमें वो प्रेमानंद महाराज के साथ नजर आ रहे हैं.

वायरल हो रहा है राजपाल यादव का पुराना वीडियो

दरअसल, साल 2025 दिसंबर में राजपाल यादव वृंदावन में प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मिले पहुंचे थे, उस दौरान एक्टर का एक वीडियों वायरल हुआ था, जो अब सोशल मीडिया पर फिर से सामने आ रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कमेट कर रहे हैं, कि प्रेमानंद महाराज को पहले से ही अभास था कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के साथ ऐसा होने वाला है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजपाल यादव मुस्कुराते हुए प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंचते है. वहीं प्रेमानंद जी राजपाल जवाब से पूछते हैं, “ठीक हो?” राजपाल जवाब देते हैं, “आज ठीक हैं.” यह सुनकर महाराज हंस पड़ते हैं और कहते हैं कि राजपाल जी आप भारतवासियों को लगातार हंसाते और मनोरंजन करते रहते हैं, जो बहुत अच्छी बात है. वहीं राजपाल यादव अपने गुरु श्री पंडित देव प्रभाकर जी शास्त्री का जिक्र करते हैं, जो 2020 में ब्रह्मलीन हुए थे. 

प्रेमानंद जी के पास पहुंचे थे राजपाल यादव

वीडियो में देख सकते हैं कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बता रहे हैं कि 1999 में उन्हें दीक्षा मिली और गुरुजी के साथ विश्व कल्याण के लिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग, महारुद्र यज्ञ और अन्य अनुष्ठान किए गए. वे कहते हैं कि खुद अभिनय करते रहे हैं, लेकिन गुरुजी के साथ जुड़े रहे हैं. इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी  (Premanand Maharaj)  राजपाल यादव से जीवन की सच्चाई पर गहन बात करते हुए कहते हैं कि, “जीवन का असली फायदा यही है कि मन भगवान से जुड़ा रहे. जीवन में विपत्तियां, दुख, अपनों से बिछड़ना और ऐसे हालत आते है कि जीना मुश्किल लगने लगता है  आर्थिक परेशानियां और रिश्तों में आ रही दिक्कतों जैसी सभी परेशानियों में सिर्फ भगवान ही साथ देते हैं. अच्छे समय में सब हाथ मिलाते हैं, लेकिन मुसीबत आते देखकर सब किनारा हो जाते हैं, डरते हैं कि कहीं कुछ कह न दें. इसलिए भगवान का नाम जपो, स्मरण करते रहो, जीवन को आनंद से भर दो. हर मुश्किल से लड़ना सीखो, कभी हार मत मानो.”  प्रेमानंद जी की बाते सुनकर राजपाल यादव बेहद भावुक हो जाते हैं और बोलते हैं कि “आपको देखकर पूरा यकीन हो गया कि ईश्वर हैं. मैं बहुत कुछ पूछना और कहना चाहता था, लेकिन अब कुछ बोल नहीं पा रहा.”

प्रेमानंद जी को हो गया था राजपाल यादव की हालत का पहले से अभास

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और प्रेमानंद जी (Premanand Maharaj Ji) का यह वीडियो भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि महाराज जी ने राजपाल यादव को बेहद प्यार से समझाया है, क्योंकि उन्हें उन पर आने वाली परेशानी का पहले से आभास था. एक यूजर ने कहा, “आज वह जेल में हैं, भगवान उनकी रक्षा करें.” दूसरे ने लिखा, “आर्थिक मुसीबत के कारण वो जेल गए, लेकिन प्रेमानंद जी ने उन्हें पहले ही हिम्मत रखने की सलाह दी थी.”

क्या है राजपाल यादव का पूरा मामला

बता दें कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav Case) ने चेक बाउंस मामले में खुद को सरेंडर किया था, उन पर 9 करोड़ का कर्ज था आज यानी कि 12 फरवरी को सुनाई हो रही है. इस बीच राजपाल की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आए जैसे सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद के साथ बड़े नाम शामिल है. ऐसे में एक्टर की तिहाड़ जेल से रिहाई की संभावनाएं बढ़ रही हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 26, 2026 18:00:30 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…

Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST