<
Categories: मनोरंजन

एक्टर श्रेयस तलपड़े पर धोखाधड़ी का केस, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

Investment Fraud : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों पर लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि इन्होंने भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से पैसे निवेश कराए, लेकिन न मुनाफा दिया और न ही असल रकम लौटाई. कोर्ट के आदेश पर पुलिस अब इस घोटाले की जांच कर रही है.

Investment Fraud : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए एक नई कानूनी मुसीबत खड़ी हो गई है.  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाने में उनके और 11 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. हैरानी की बात यह है कि यह एफआईआर पुलिस ने खुद नहीं, बल्कि अदालत (कोर्ट) के कड़े आदेश के बाद दर्ज की है.  आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत भोगांव के भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए है.

कैसे जाल में फंसाया?

शिकायत के अनुसार, ठगी का यह खेल एक नकली बैंक शाखा के जरिए खेला गया.  लोगों को बताया गया कि यह मुंबई के एक बड़े बैंक की ब्रांच है.  श्रेयस तलपड़े और उनके साथियों ने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि अगर वे इस स्कीम में पैसा लगाएंगे, तो उन्हें बहुत कम समय में बड़ा फायदा होगा.  एक्टर का नाम जुड़ा होने के कारण लोगों ने आसानी से उन पर भरोसा कर लिया और अपना पैसा निवेश कर दिया.

पैसे मांगने पर नहीं मिला जवाब

जब काफी समय बीत जाने के बाद भी निवेशकों को न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही उनके द्वारा जमा की गई असल रकम वापस मिली, तब जाकर लोगों को अपनी आंखों के सामने हुई इस बड़ी ठगी का अहसास हुआ.  अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई डूबती देख लोग घबरा गए और जब वे आरोपियों के पास अपना पैसा वापस मांगने पहुंचे, तो वहां उन्हें कोई सही जवाब नहीं मिला.  आरोपियों ने साफ तौर पर जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया और टाल-मटोल करने लगे.  हार मानकर और खुद को लाचार पाकर पीड़ितों ने इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया.  कोर्ट के कड़े रुख और आदेश के बाद अब पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि सच सामने आ सके.

पहले भी लग चुके है ऐसे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस तलपड़े का नाम किसी स्कैम में आया है.  इससे पहले भी यूपी और हरियाणा के कुछ इलाकों में उन पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके है.  कुछ पुराने मामलों में उन पर आरोप था कि उन्होंने ऐसी कंपनियों का प्रचार किया जिन्होंने बाद में लोगों के करोड़ों रुपये डकार लिए.  फिलहाल पुलिस इस नए केस की सच्चाई पता लगाने में जुटी है.
Mansi Sharma

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST