<
Categories: मनोरंजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी: उदयपुर के इस महल में एक रात रुकने का खर्च है ₹1.7 लाख

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस एकाया में शादी कर रहे है. अरावली पहाड़ियों में स्थित इस रिसॉर्ट का एक रात का किराया ₹35,000 से ₹1.7 लाख तक है. प्राइवेसी के लिए यहां 'नो-फोन पॉलिसी' और 'हेलीपैड' जैसी सुविधाएं मौजूद है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (जिन्हें फैंस प्यार से ‘विरुश’ कहते है) अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके है.  उन्होंने शादी के लिए ITC मेमेंटोस एकाया (ITC Mementos Ekaaya) रिसॉर्ट को चुना है.  यह जगह उदयपुर शहर से करीब 25-30 किलोमीटर दूर पहाड़ियों के बीच है.  यहां से चारों तरफ पहाड़ों और हरियाली का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है.  यह होटल अपनी शांति और प्राइवेसी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.

यहां रुकने का खर्च कितना है?

इस रिसॉर्ट में रुकना काफी महंगा है.  यहां के विला और सुइट्स का एक रात का किराया किसी की भी आंखें खोल सकता है.  सामान्य विला का किराया जहां 28,000 से 35,000 रुपये के बीच है, वहीं थोड़े और लग्जरी सुइट्स के लिए 70,000 से 95,000 रुपये तक चुकाने पड़ते है.  अगर बात करें सबसे महंगे ‘ग्रैंड सुइट’ की, तो उसका किराया 1.5 लाख से 1.7 लाख रुपये प्रति रात तक जाता है.

होटल की आलीशान सुविधाएं

यह रिसॉर्ट किसी महल से कम नहीं है.  इसमें 100 से ज्यादा प्राइवेट विला बने हुए है.  खास मेहमानों के आने-जाने के लिए यहां अपना खुद का हेलीपैड भी है.  सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम है कि बाहर का कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं देख सकता.  होटल के कमरों के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल और इटालियन स्टाइल के सुंदर बगीचे भी है, जो इसे और भी शाही बनाते है.

शादी का पूरा प्लान

कपल 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गया है और मुख्य शादी 26 फरवरी को होगी.  इस शादी को बहुत ही निजी रखा गया है, जिसमें परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त (लगभग 100-150 लोग) ही शामिल होंगे.  प्राइवेसी बनाए रखने के लिए यहां ‘नो-फोन पॉलिसी’ रखी गई है.  उदयपुर में शादी के बाद, 4 मार्च को हैदराबाद में एक बहुत बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.
Mansi Sharma

Recent Posts

Bike Comparison: Royal Enfield और Triumph में कौन जीतेगा, Bear 650 या Scrambler 400 X, कौन है बेस्ट

Bear 650 vs Scrambler 400 X: Royal Enfield Bear 650, Triumph Scrambler 400 X के…

Last Updated: April 8, 2026 18:24:44 IST

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से…

Last Updated: April 8, 2026 18:20:53 IST

DU Viral Video: बीच सड़क नाक रगड़ता रहा प्रेमी, फिर भी नहीं पिघला दिल; लड़की ने सरेआम लात मारकर किया दूर

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. प्यार में एक…

Last Updated: April 8, 2026 18:10:27 IST

टीम इंडिया के कॉल की तैयारी? वैभव सूर्यवंशी खींच रहे सेलेक्टर्स का ध्यान, बुमराह को धुन कर बता दिया

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने…

Last Updated: April 8, 2026 18:09:22 IST

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST