<
Categories: मनोरंजन

शादी के जश्न में डूबा विजय देवरकोंडा का 15 करोड़ का बंगला, रश्मिका मंदाना संग सात फेरों से पहले रोशनी से जगमगाया ‘सफेद महल’

रश्मिका मंदाना के साथ शादी की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा का हैदराबाद स्थित 15 करोड़ का बंगला रोशनी से जगमगा उठा है. यह 'मॉडर्न टस्कन' स्टाइल का सफेद बंगला अपनी सादगी के लिए मशहूर है. 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली शादी से पहले एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज चुका है.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘राउडी स्टार’  विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक भव्य पैलेस (ITC Mementos) में शादी के बंधन में बंधने वाली है.  इस बड़े दिन से पहले हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित विजय का 15 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला सुनहरी रोशनी और खूबसूरत फूलों से जगमगा उठा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

इटली के विला जैसा दिखता है विजय का यह ‘सफेद महल’

विजय देवरकोंडा का यह घर अपनी सादगी और आधुनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है.  इसे ‘मॉडर्न टस्कन’ (Modern Tuscan) थीम पर बनाया गया है, जो इटली के सुंदर विला जैसा अहसास देता है.  घर का बाहरी हिस्सा पूरी तरह सफेद है, जिसमें बड़े लकड़ी के दरवाजे और ऊंचे ‘साइप्रस’ के पेड़ लगे है.  विजय अक्सर अपनी मां, पिता, भाई और अपने पालतू डॉग ‘स्टॉर्म’ के साथ इस घर की तस्वीरें शेयर करते रहते है.
घर के अंदर का नजारा भी किसी सपने से कम नहीं है.  पूरे बंगले में सफेद और आइवरी रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को बहुत ही शांत और बड़ा दिखाता है.  लिविंग रूम में जमीन से लेकर छत तक बड़ी कांच की खिड़कियां (French Windows) है, जिनसे दिन भर सूरज की रोशनी आती रहती है.  घर में एक खास ‘एंटरटेनमेंट रूम’ और एक बड़ी बालकनी भी है, जहां से हैदराबाद शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है.
शादी की तैयारियों की बात करें तो उदयपुर में होने वाले मुख्य समारोह में बेहद करीबी मेहमानों को ही बुलाया गया है.  खबर है कि वहां ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की गई है ताकि शादी की प्राइवेसी बनी रहे.  हालांकि, शादी के बाद 4 मार्च को इसी हैदराबाद वाले बंगले के पास स्थित ‘ताज कृष्णा’ होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की उम्मीद है, जिसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे शिरकत करेंगे.  फिलहाल, विजय के इस चमकते हुए बंगले को देखकर फैंस ‘विरुश’ की शादी के लिए बेहद उत्साहित है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST