Vikram Bhatt News: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ा का मामला दर्ज हुआ है. यह शिकायत उदयपुर के IVF डॉक्टर अजय मुर्डिया ने की है.
Vikram Bhatt Fraud Case : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) मुसीबतों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. उनके खिलाफ भूपालपुरा थाने में FIR दर्ज कराई गई है. विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt Fraud Case) के साथ उनकी पत्नी श्वेतांबर भट्ट, महबूब समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. सभी लोगों पर प्रसिद्ध IVF विशेषज्ञ डॉ. अजय मुर्डिया ने आरोप लगाया है कि विक्रम भट्ट ने अपनी दिवंगत पत्नी के लिए फिल्म बनाने के नाम पर 200 करोड़ का लालच देकर उनसे 30 करोड़ रुपये लूट लिए.
डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विक्रम भट्ट ने उनसे कहा था कि वह अपनी मृत पत्नी की याद में एक बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं. फिल्म जब रिलीज हो जाएगी, तो करीब 200 करोड़ का मुनाफा होगा. उस मुनाफे में से सबसे बड़ा हिस्सा डॉ. मुर्डिया को दिया जाएगा. इसी मुनाफे के लालच में डॉ. मुर्डिया ने अलग-अलग किस्तों में उन्हें करीब 30 करोड़ रुपये तक दिए थे.
भूपालपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि “डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस सभी के बैंक अकाउंट की जांच कर रही है. जल्द ही विक्रम भट्ट समेत सभी को नोटिस भेज दिया जाएगा. है. डॉ. मुर्डिया ने कहा, “मैंने भावनाओं में आकर उन्हें पैसा दे दिया था, लेकिन अब मुझे अपना पैसा वापस चाहिए.”
बता दें कि, इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है. डॉ. अजय मुर्डिया ने आरोप लगाया है कि इन सभी 8 लोगों ने आपस में मिलीभगत कर उनके साथ धोखाधड़ी की है. उन्हें लालच देकर 30 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं. पैसा लेने के बाद विक्रम भट्ट ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…