एक 70 साल की महिला (70 Year Old Women) , जो गठिया (Arthritis) से पीड़ित हैं, उन्होंने डेडलिफ्ट (Deadlift) कर सभी को अपना दीवाना बना लिया है. अभिनेता सुनील शेट्टी (Actor Sunil Shetty) ने उनकी जमकर सरहाना भी की है.
70 Year Old Woman Inspired Sunil Shetty/ Picture Source: India Today
70 Year Old Woman Inspired Sunil Shetty: वो कहते हैं न “Age is just a number” बिल्कुल सही कहते हैं. इस बात को एक बार फिर से एक 70 साल की महिला ने सच कर दिखाया है. दरअसल, बुजुर्ग महिला को गठिया (Arthritis) जैसी गंभीर समस्या है. इतना होने के बाद भी उन्होंने एक पेशेवर एथलीट की तरह डेडलिफ्ट करके सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जिस किसी ने भी उनका यह वीडियो देखा उसकी आंखें फटी रह गई.
ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि 60 या फिर 70 की उम्र के बाद शरीर में कई समस्या देखने को मिलती है. लेकिन, बहुत लोगों का यह भी मानना है कि 70 की उम्र के बाद शरीर भारी वजन उठाने के लायक नहीं रहता, खासकर तब जब व्यक्ति गठिया से गंभीर समस्या से जूझ रहा होत है. लेकिन, एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने वो कर दिया है जिसकी कल्पना शायद ही कोई कर पाएगा.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे पूरी तकनीक और संतुलन के साथ भारी डेडलिफ्ट को उठाते हुए नज़र आ रही हैं. उनके इस कारनामे ने न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के फिटनेस आइकन कहे जाने वाले सुनील शट्टी का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है. जिसको देखने के बाद एक्टर ने महिला के जोश की जमकर सरहाना की है.
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, जो खुद अपनी उम्र के 60 के दशक में फिटनेस के प्रतीक माने जाते हैं. जह उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा तो साफ तौर से उनकी खुशी भी देखी जा सकती है. उन्होंने इस महिला को “प्रेरणा का सच्चा स्रोत” बताते हुए कहा कि कैसे सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति के साथ किसी भी शारीरिक बाधा को पार किया जा सकता है, इतना ही नहीं एक्टर ने युवाओं से खास तौर से अपील करते हुए कहा कि वे इस ‘सुपर नानी’ से सीखें कि बहाने बनाने के बजाय मेहनत कैसे की जाती है.
हालाँकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद विशेषज्ञों का यह मानना है कि सही देखरेख और ‘प्रोग्रेसिव ओवरलोड’ के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो गठिया के दर्द को कम करने में सबसे ज्यादा मदद कर सकती हैं. फिलहाल, महिला के इस कारनामे को देखने के बाद हर कोई पूर तरह से हैरान है और उनका यह वीडियो लाखों लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है.
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…