<
Categories: मनोरंजन

Virat Kohli का सबके सामने हुआ बड़ा अपमान! पत्नी Anushka Sharma संग कैफे से बाहर निकाल दिए गए थे क्रिकेटर

Anushka Sharma Virat Kohli News: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय लाइमलाइट से दूर लंदन में अपना जीवन बिता रहे हैं. इस बीच हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने एक बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है वह खुलासा

Virat Kohli and Anushka Sharma Shocking News: भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. फिलहाल वह क्रिकेट से थोड़े ब्रेक पर चल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद वह लाइमलाइट बटोर रहे हैं. टेस्ट और टी20 से सन्यास लेने के बाद फिलहाल वह सिर्फ भारतीय वनडे टीम के लिए खेल रहे हैं. क्रिकेटर सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं, इस बीच विराट और अनुष्का को लेकर भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. जिसे जान उनके फैन्स भी दंग रह जाएंगे.

जेमिमा रोड्रिग्स ने किया खुलासा
भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने हाल ही में विराट और अनुष्का (Anushka Sharma) को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि कपल को एक न्यूजीलैंड (New Zealand) के एक कैफे में ज्यादा समय बिताने के कारण बाहर कर दिया गया था. रोड्रिग्स मैशेबल इंडिया के यूट्यूब हैंडल पर द बॉम्बे जर्नी के एपिसोड में विराट और अनुष्का के साथ हुई इस घटना को याद किया. रोड्रिग्स ने कहा कि, विराट, अनुष्का और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ उनकी बातचीत चार घंटे से अधिक समय तक चली, जिसके बाद न्यूजीलैंड के कैफे में मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा.
कैफे से निकाला गया बाहर
दरअसल वह विराट कोहली से मिलकर बल्लेबाजी पर कुछ सलाह नेला चाहती थीं. जिसके लिए वह न्यूजीलैंड में एक कैफे में पहुंचे. यहां पर अनुष्का शर्मा भी उनके साथ आईँ थीं. जेमिमा और स्मृति मंधाना, विराट और अनुष्का की बातचीत धीरे-धीरे इतनी लंबी हो गई कि यह लगभग चार घंटे तक चली. इतनी देर के बाद कैफे का स्टाफ उन्हें बाहर निकालने के लिए मजबूर हो गया. जेमिमा ने बताया कि वह पल उनके लिए काफी यादगार था. विराट और अनुष्का ने उनके लिए काफी अच्छा माहौल बना दिया था.
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST