Welcome To The Jungle OTT Release: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ओटीटी पर रिलीज़ हो गई है. जानें कब, कहाँ और कैसे देखें यह फिल्म.
अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ओटीटी पर रिलीज हो गई है.
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. अगर आप थिएटर में इस मल्टी-स्टारर फिल्म का मज़ा नहीं ले पाए थे, तो अब इसे अपने घर पर आराम से स्ट्रीम कर सकते हैं.
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 21 अगस्त से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह पागलपन मिस करने लायक नहीं है! #WelcomeToTheJungle अब JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है.’
हिंदी फिल्मों के डिजिटल रिलीज़ ट्रेंड के मुताबिक, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के करीब आठ हफ्ते बाद इसे ओटीटी पर लाया गया है.
ओटीटी पर आने से पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कारोबार किया. रिलीज़ के महज 5 दिनों के भीतर ही इसने 2007 में आई मूल ‘वेलकम’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹134.11 करोड़ का नेट (₹159.15 करोड़ ग्रॉस) कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसकी कुल कमाई ₹192.75 करोड़ रही.
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी बड़ी स्टारकास्ट के लिए जानी जाती है, और निर्देशक अहमद खान ने इस बार भी कोई कसर नहीं छोड़ी. फिल्म में कुल 34 कलाकार नज़र आ रहे हैं, जो हालिया हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टारकास्ट में से एक है.
फिल्म की मुख्य कमान अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के हाथों में है. इनके अलावा दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ ख़ान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा और भाग्या भानुशाली जैसे बड़े नाम इस हंसी के दंगल का हिस्सा हैं.
कहानी एक बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए एक फिल्म में पैसा लगाता है, इस उम्मीद के साथ कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब जंगल में चल रही फिल्म की शूटिंग को गलती से एक असली मिलिट्री ऑपरेशन समझ लिया जाता है.
इसके बाद गलतफहमियों, एक्शन और ज़बरदस्त कंफ्यूजन का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है. जैसे-जैसे किरदार इस रायते में उलझते जाते हैं, सिचुएशन और ज्यादा मजेदार होती चली जाती है.
हर फिल्म का गंभीर या गहरा होना ज़रूरी नहीं होता, कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ ऐसी ही फिल्म है. हालांकि इसका क्लाइमेक्स थोड़ा औसत है, लेकिन फिल्म में हंसाने के इतने पल हैं जो आपका समय वसूल करा देते हैं.’
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…