<
Categories: मनोरंजन

Sinners OTT: ऑस्कर 2026 जीतने के बाद बढ़ा क्रेज, जानिए फिल्म ‘सिनर्स’ को भारत में ओटीटी पर कहां देखें

Sinners Streaming Platform: हॉलीवुड अभिनेता माइकल बी जॉर्डन अभिनीत फिल्म 'सिनर्स' ने ऑस्कर 2026 में 4 पुरस्कार जीते. इसके बाद से ही फिल्म की चारों तरफ चर्चा है. चलिए जानते हैं कि इसे आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.

Oscar Winning Sinners OTT: ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड फिल्म ‘सिनर्स’ का दबदबा रहा. इसने एक-दो नहीं, बल्कि चार पुरस्कार जीते. इसी के बाद से भारत में भी फिल्म की काफी चर्चा हैं. सब जानना चाह रहे हैं कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है. माइकल बी जॉर्डन अभिनीत इस फिल्म को भारत में भी ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल कि कहां और कैसे देख सकते हैं इसे. 

कहां देख सकते हैं फिल्म?

‘सिनर्स’ फिल्म कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखी जा सकती है. अगर आपके पास JioHotstar का सब्सक्रिप्शन है, तो आप माइकल बी जॉर्डन अभिनीत यह फिल्म मुफ्त में देख सकते हैं. इसके अलावा यह फिल्म भारत में प्राइम वीडियो पर पैसे देकर देखी जा सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘सिनर्स’ की कहानी की बात करें, तो यह जुड़वां भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परेशान करने वाले अतीत से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
अपने घर लौटकर नई शुरुआत करने के बाद, उन्हें पता चलता है कि एक रहस्यमय और खतरनाक बुराई उनका इंतजार कर रही है. यह ड्रामा-हॉरर फिल्म है. 

फिल्म के बारे में

यह फिल्म रयान कूगलर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है. ‘सिनर्स’ फिल्म में माइकल बी जॉर्डन अहम भूमिका में हैं, जिन्होंने जुड़वां भाई के रूप में डबल रोल निभाया है. इसके अलावा हैली स्टाइनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ’कोनेल, वुन्मी मोसाकु, जेमी लॉसन, उमर बेन्सन मिलर और डेलरोय लिंडो जैसे कलाकार भी शामिल हैं. 

‘सिनर्स’ ने जीते चार पुरस्कार

98वें अकादमी पुरस्कारों में, ‘सिनर्स’ ने 16 नामांकन प्राप्त करके इतिहास रच दिया, जो उस वर्ष किसी भी फिल्म को प्राप्त नामांकनों की सबसे अधिक संख्या थी. ऑस्कर में जीते चार ऑस्कर.

फिल्म ने चार ऑस्कर पुरस्कार जीते…
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – माइकल बी. जॉर्डन
सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा – रयान कूगलर
सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर – लुडविग गोरान्सन
सर्वश्रेष्ठ छायांकन – ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST