<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान की एक गलती देख आगबबूला हुए पिता सलीम, कर दी जोरदार धुनाई; डर के मारे दुबके रहे अरबाज

Salim Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की चमक-दमक भरी जिंदगी के पीछे एक ऐसा बचपन छिपा है, जिसमें सख्त अनुशासन, पारिवारिक तनाव और डर के पल भी शामिल हैं. हम आपको बताएंगे वो किस्सा, जब अभिनेता को पिता से पड़ी थी मार.

Salim Khan Beats Salman Khan: अभिनेता सलमान खान अपने पिता सलीम खान को बहुत प्यार करते हैं. ये अक्सर सोशल मीडिया पर भी दिख जाता है. इन दिनों अभिनेता के पिता की तबीयत खराब है और वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं. लोग उनकी हेल्थ के बारे में एक-एक जानकारी को जानना चाह रहे हैं. एक किस्सा सलमान खान के बचपन का है, जब उनके पिता ने सलमान और अरबाज की खूब पिटाई की थी. 

जब सलमान की एक गलती पड़ी भारी

Hall of Fame: Salman Khan के लेखक बिश्वदीप घोष ने अपनी किताब में सलमान खान से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है. उनके मुताबिक, एक दिन सलमान और उनके भाई अरबाज ने पहली बार एक मार्शल आर्ट्स फिल्म देखी. फिल्म से प्रेरित होकर दोनों भाइयों ने घर पर ही उसके मूव्स की नकल करनी शुरू कर दी. उत्साह में उनके पैर दीवारों से टकरा गए, जिससे दीवारों पर निशान पड़ गए. जब सलीम खान की नजर इन दागों पर पड़ी, तो वह गुस्से में आ गए. दोनों भाई डरकर बाथरूम में छिप गए और दरवाजा बंद कर लिया. काफी समझाने के बाद भी जब वे बाहर नहीं आए, तो गुस्से में दरवाजा पीटा गया और उनके हॉकी स्टिक से कांच के शीशे तक तोड़ दिए गए. आखिरकार फिर डर के कारण सलमान-अरबाज बाहर आए. और उनकी खूब पिटाई हुई.  

सलमान खान ने जिम्मेदारियां निभाई

साथ ही बताया गया कि सलमान का बचपन सिर्फ सख्त अनुशासन तक सीमित नहीं था. वह घर में बढ़ते तनाव और माता-पिता के बीच दूरियों के दौर के भी गवाह रहे. सबसे बड़े बेटे होने के नाते, उन्हें अपने छोटे भाइयों के लिए ढाल बनना पड़ा. वह अक्सर घर में होने वाले झगड़ों को देखते थे, जिसने उनके स्वभाव पर गहरी छाप छोड़ी.

पिता से सलमान ने सीखा

ईटाइम्स के साथ एक बातचीत में, एक बार जब सलमान से पूछा गया कि इतने वर्षों में एक अभिनेता के रूप में वह इतने सुरक्षित कैसे रहे, तो उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने इसे अपने घर पर देखा है। मुझे नहीं लगता कि कोई आपसे वह छीन सकता है जिसके आप हकदार हैं. मुझे नहीं लगता कि आप किसी से वह छीन सकते हैं जिसके वे हकदार हैं. आपको बस अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और आप चमक सकते हैं, लेकिन आपको किसी को पीछे छोड़ने या किसी की भूमिका कम करने या किसी को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं है. जब आप ये सब करते हैं, तो दर्शक इसे देख लेते हैं. मुझे ऐसा करने का कोई मकसद नजर नहीं आता.’ साथ ही उन्होंने बताया कि सफलता या असफलता ने उन्हें बिल्कुल नहीं बदला।

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:15:14 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST