जानकारो की मानें तो 8वां वेतन आयोग लागू होने में अभी समय लग सकता है. लेकिन, इसके लागू हो जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. फिलहाल सरकार से फिटमेंट पैरामीटर तय करने की मांग की जा रही है.
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है. केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इस वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारी लगातार वेतन को लेकर सरकार से अपनी मांगे रख रहे हैं. इसके लिए वे सभी संभव प्रयास कर रहे हैं. 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी सरकार से 8वें वेतन आयोग के ऐलान की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
जानकारो की मानें तो 8वां वेतन आयोग लागू होने में अभी समय लग सकता है. लेकिन, इसके लागू हो जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. फिलहाल सरकार से फिटमेंट पैरामीटर तय करने की मांग की जा रही है.
केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा सरकार से 2.8 से लेकर 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है. माना जा रहा है कि फिटमेंट पैरामीटर 8वें वेतन आयोग में अहम भूमिका निभाने वाला है. सरकार द्वारा 7वां वेतन लागू करने पर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिसके बाद से न्यूनतम वेतन यानि मिनिमम सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गई थी. माना जा रहा है कि इस बार अगर सरकार 3.25 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो न्यूनतम सैलेरी 18000 रुपये से बढ़कर 58500 रुपये तक पहुंच सकती है.
अगर केंद्रीय फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए सरकार फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू कर दे तो भी कर्मचारियों को सैलरी में बंपर फायदा मिलेगा. अगर किसी की बेसिक सैलरी 17,990 रुपये है तो फिटमेंट फैक्टर 2.6 के बाद बढ़कर 51,451 रुपये तक हो जाएगी. फिटमेंट फैक्टर को निकालने के लिए आप 2.6 को अपनी बेसिक सैलरी से गुणा कर सकते हैं.
DA श्रम मंत्रालय के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़े पर बढ़ाया जाता है. दिसंबर का आंकड़ा 148.2 पर स्थिर है, जिसके हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का 5फीसदी DA बढ़ सकता है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…