<
Categories: मनोरंजन

कौन हैं अदनान शेख की पत्नी? क्या हिंदू से बन चुकीं हैं मुस्लिम, बुर्का में देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

कौन हैं आयशा शेख: इन्फ्लुएंसर अदनान शेख का टॉपिक फिर से सोशल मीडिया पर छिड़ा है, जिसमें वह अपने पति के साथ अपना फेस कवर कर किसी समारोह में आई थीं.  उनकी पत्नी आयशा को बुर्के में देख लोग काफी भड़क गए. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर इन्फ्लुएंसर अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख कौन हैं.

Ayesha Shaikh Burqa Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख और उनकी पत्नी आयशा शेख की शादी साल 2024 25 सितंबर को मुंबई में हुई थी. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख को अपना लाइफ पार्टनर चुना. उनकी शादी हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहीं. कभी अदनान की बहन के खुलासे को लेकर तो कभी उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर. सोशल मीडिया पर अक्सर इन्फ्लुएंसर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.
इन दिनों इन्फ्लुएंसर अदनान शेख का टॉपिक फिर से सोशल मीडिया पर छिड़ा है, जिसमें वह अपने पति के साथ अपना फेस कवर कर किसी समारोह में आई थीं. उनकी पत्नी आयशा को बुर्के में देख लोग काफी भड़क गए. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर इन्फ्लुएंसर अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख कौन हैं.

सोशल मीडिया पर अदनान शेख को पत्नी के बुर्का पहने पर किया गया ट्रोल

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अदनान शेख ने अपनी हिंदू पत्नी और रिद्धि जाधव को सफलतापूर्वक बेगम बना लिया है और अब वह बस एक कैरी बैग और बच्चे पैदा करने वाली मशीन बन गई है. उसने उसका धर्म बदल दिया तो अब वह अपना चेहरा भी नहीं दिखा सकती. वह कभी गर्व से सेवा करने वाली एक कॉन्फिडेंट इंडिगो एयर होस्टेस थीं, जो अब सिर से पैर तक काले बुर्के जैसी प्रॉपर्टी में छिपी हुई हैं.


 
अब कोई भी फेमिनिस्ट लड़की कुछ नहीं कहेगी…? वे इसे ज़ुल्म नहीं कहेंगी वे कहती हैं कि यह उसकी मर्ज़ी है. यह है इन फेमिनिस्ट का डबल स्टैंडर्ड.
 

कौन हैं आयशा शेख?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख की पत्नी आयशा शेख का असली नाम रिद्धि जाधव हैं. इन्फ्लुएंसर से शादी करने से पहले उन्हें रिद्धि जाधव के नाम से जाना जाता था. अदनान की बहन ने यह खुलासा किया था कि रिद्धि एक मराठी हिंदू लड़की थी. रिद्धि ने इन्फ्लुएंसर से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम आयशा शेख रख लिया.
 

आयशा इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस की जॉब करती थीं

बता दें कि, अदनान से शादी से पहले आयशा इंडिगो एयरलाइंस में केबिन क्रू एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थी. शादी के बाद आयशा शेख ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी.
 

रिद्धि के घरवालें थे शादी के खिलाफ

आयशा शेख यानी रिद्धि जाधव के परिवार ने उनके इस्लाम अपनाने और अदनान से शादी करने के फैसले का विरोध किया. कहा जाता है कि इस असहमति के कारण, परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल नहीं हुए. अदनान शेख और आयशा ने लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद 25 सितंबर, 2024 को मुंबई में शादी की, जिसे एक शानदार, स्टार-स्टडेड समारोह बताया गया. इस जोड़े ने 1 जुलाई, 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया.
 

अदनान ने धर्म परिवर्तन पर कहा था यह आयशा का निजी फैसला

फिल्मीज्ञान के साथ एक नई बातचीत में अदनान शेख ने इस मामले पर बात की और साफ किया कि धर्म बदलना पूरी तरह से आयशा का निजी फैसला था. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हम भारत में रहते हैं, और यहां धर्म की आज़ादी है. मैं उसका धर्म बदलने वाला कोई नहीं होता. उसने हमारी शादी से बहुत पहले ही धर्म बदल लिया था. ऐसे कई मामले हैं जहां एक हिंदू आदमी ने एक मुस्लिम औरत से शादी की है. कोई भी किसी को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST