<
Categories: मनोरंजन

कितनी है Celina Jaitley के पति पीटर हाग की नेटवर्थ? क्या करते हैं काम?, एक्ट्रेस ने की है तलाक संग 50 करोड़ की मांग

Celina Jaitley Husband Peter Haag Networth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है और साथ ही तलाक के साथ 50 करोड़ की मांग की. इस खबर के सामने आने के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि सेलिना जेटली के पति पीटर हाग कौन है? और पीटर हाग की नेटवर्थ क्या है?

Who is Celina Jaitley Husband Peter Haag? बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं, एक्ट्रेस ने अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा, शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगा कर शिकायत दर्ज कराई है और तलाक के साथ 50 करोड़ की मांग की है. इस खबर के सामने आने के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि सेलिना जेटली के पति पीटर हाग कौन है? और पीटर हाग की नेटवर्थ (Peter Haag Networth) क्या है?

कौन है पीटर हाग और कितनी है उनकी संपत्ति (Who is Peter Haag)

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेलिना जेटली के पति पीटर हाग एक ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन, एंटरप्रेन्योर और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट हैं और वो दुबई और सिंगापुर में हॉस्पिटैलिटी ग्रुप का नेतृत्व करते हैं. सेलिना जेटली (Celina Jaitley) से शादी करने से पहले पीटर हाग दुबई के एमार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के साथ कई मेजर चैन्स में मार्केंटिग और मैनेजमेंट का काम किया है. पीटर की संपत्ति (Peter Haag Networth) की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  पीटर हाग करीब 200 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. बता दें कि सेलिना ने अपने पति पीटर हाग से इनकम और प्रॉपर्टी के नुकसान के मुआवजे के साथ-साथ 50 करोड़ का हर्जाना भी पति से मांगा है.

कैसे हुई सेलिना जेटली की पीटर हाग से मुलाकात? (How Did Celina Jaitley Meet Peter Haag?)

पीटर हाग और सेलिना जेटली की सबसे पहली मुलाकात दुबई में हुए इंडियन फैशन ब्रांड के एक प्रोग्राम में हुई थी. सेलिना जेटली ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पीटर को पहली बार देखा, तो उन्हें बेहद अपनापन सा महसूस हुआ था. एक्ट्रेस ने कहा था कि पहली बार बातचीत से ही उन्होंने पीटर में कुछ पहचान लिया था. पीटर हाग और सेलिना जेटली ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया फिर साल 2011 में  23 जुलाई को ऑस्ट्रिया में शादी की थी. इसके बाद सेलिना जेटली ने 2012 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया था, इसके बाद 2017 में एक्ट्रेस ने एक बार फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक बच्चे का जन्म के तुरंत बाद हृदय रोग से निधन हो गया. अब उनके 3 बेटे हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST