<
Categories: मनोरंजन

Who Is Sharon Verma: कौन हैं शेरोन वर्मा? समय रैना ने किया रोस्ट, तो कश्मीर पर ऐसा किया पलटवार; मिनटों में छा गईं कॉमेडियन!

Who Is Sharon Verma: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में शेरोन वर्मा ने समय रैना को मजेदार अंदाज में करारा जवाब दिया. उनकी बेबाकी ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए.

Who Is Sharon Verma: कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. हाल ही के एक एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, ओरी और शेरोन वर्मा पैनलिस्ट के तौर पर नजर आए. इस दौरान शेरोन ने अपने मजेदार और बेबाक जवाबों से समय रैना को भी चुप करा दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

समय ने किया शेरोन को रोस्ट

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 में शेरोन इस बार कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं. शो में समय और शेरोन एक-दूसरे को रोस्ट करते दिखे. समय ने पहले शेरोन की तारीफ की और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है. इसके बाद उन्होंने शेरोन के बिहारी होने को लेकर मजाक करना शुरू कर दिया.

शेरोन के एक जवाब ने कर दी बोलती बंद

समय ने मजाक करते हुए कहा, ‘वो इतनी बिहारी है कि उसे लगता है इबोला का मतलब किसी ने कुछ कहा है.’ शेरोन ने भी तुरंत पलटवार करते हुए समय की कश्मीरी जड़ों पर मजाक किया’. उन्होंने कहा, ‘समय इतना कश्मीरी है कि उसे स्टोन होना पसंद है.’ इसके बाद समय ने फिर शेरोन को रोस्ट किया और उनके मुंबई आने को लेकर मजाक किया. लेकिन शेरोन के आखिरी जवाब ने पूरी बाजी पलट दी. उन्होंने कहा, ‘कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है.’ शेरोन के इस जवाब के बाद समय कुछ पल के लिए चुप हो गए. दोनों की यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.’

ये भी पढ़ें: 27 साल के करियर में किसी महिला ने…’, श्रेया कालरा को किस करने पर Ram Kapoor ने ऐसा क्या कहा? सुन हर कोई रह गया सन्न

कौन हैं शेरोन वर्मा?

शेरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं. वह ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. शो में उन्होंने बिहार से जुड़े अपने अनुभवों पर कॉमेडी की थी. शो के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और आज इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. कॉमेडी में आने से पहले शेरोन Disney+ Hotstar और The Rabbit Hole में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह Hashtag Orange में कॉपीराइटर भी रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:  Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST